Friday, January 13, 2017

जानिए भिंडी से रोगों का इलाज़

भिंडी सिर्फ एक सब्जी ही नहीं ब्लकि हमारे शरीर को तंदरुस्त रखने में मदद करती हैं । भिंडी में विटामिन ए ,बी ,ई भरपूर मात्रा में पाएं जाते हैं और मैगनीशियम,पोटेशियम ,कैल्शियम जैसे तत्त्व भी पाएं जाते हैं । भिंडी का सेवन करने से हमारा शरीर कई रोगों से छुटकारा पा सकता हैं । भिंडी में पाया जाने वाला लसदार फाइबर हमारे शरीर को स्वस्थ रखता हैं ।

– भिंडी का सेवन करने से पेट संबंधित रोगों जैसे पेट दर्द , कब्ज ,पेट में भारीपन महसूस होना जैसी सभी समस्याओं से राहत मिलती हैं और साथ ही हमारी पाचन क्रिया को भी ठीक करने में मदद करती हैं ।
– भिंडी का सेवन करना मधुमेह रोगियों के लिए भी फायदेमंद साबित होता हैं ।
– भिंडी की सब्जी का सेवन करने से नेत्र दृष्टि तेज होती है और आंखों संबंधित रोगों से राहत पाई जा सकती हैं
– बालों की अच्छी कंडीशनिंग के लिए भिंडी को पानी में उबालकर ,उस पानी में नींबू की कुछ बूंदें डालकर बालों में लगाएं
– भिंडी में पाया जानें वाला लसदार फाइबर और कैल्शियम हडि्डयों के लिए फायदेमंद होता हैं और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मददगार साबित होता हैं ।
– भिंडी में एेसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाएं जाते हैं जो हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होते हैं । भिंडी का सेवन करने से चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता हैं और चेहरे की झुर्रियों से राहत मिलती हैं ।
– भिंडी का सेवन करने से यूरीन खुलकर आता है और जलन भी कम हो जाती है ।
-भिंडी वजन कम करने में भी सहायता करती है ,इसका सेवन करने से वजन कम होना शुरु हो जाता हैं ।
अगर किसी विशेष रोग की जानकारी चाहिए तो कृपया कमेंट सेक्शन में लिखें हम उसे जल्द से जल्द आप तक पहुचाने की कोशिश करेंगे!!
Previous Post
Next Post

post written by:

0 comments: