Saturday, January 28, 2017

सुंदर एवं सुडोल पीठ लिए घरेलु उपाए
आजकल के इस बदलते दौर में महिलाओं का पहनावा पहले के समय के मुकाबले काफी बदल गया है. आज के समय में महिलाओं के बीच नीचे गले (deep neck) डालने का चलन तेज़ी से बढ़ता जा रहा है. गहरे गले के न सिर्फ ब्लाउज बल्कि सूट भी काफी पसंद किये जाते है. गहरे गले के कपड़े पहने जाने के बाद भी अधिकतर महिलाएं केवल अपने चेहरे की सुन्दरता की ओर ही ध्यान देती है. गर्दन, हाथ, बाल आदि का, और पीठ को साफ़ रखना उनके लिए आवश्यक ही नहीं होता. अक्सर महिलायें केवल अपने चेहरे को साफ़ करके ही सुन्दरता के प्रति संतुष्ट हो जाती है. इसी वजह से महिलाएं चेहरे से तो सुन्दर लगती है परन्तु जब नजर पीठ की ओर जाती है तो चेहरे की सुन्दरता की भी वैल्यू कम जाती है. इसलिए जितना जरूरी चेहरे आदि को साफ़ करना होता है उनता ही जरूरी पीठ को भी साफ करना होता है. गहरे गले के ब्लाउज व सूट आदि डालने के कारण महिलाओं की पीठ काफी खुली रहती है जिसके कारण पीठ बहुत जल्दी मैली हो जाती है. अतः यह आवश्यक है कि जितना ध्यान व समय चेहरे की खूबसूरती की ओर दिया जाता है उसमें से थोडा समय और ध्यान पीठ की ओर भी दिया जाए.

पीठ के सुन्दर न रहने के कारण :-

हमारी पीठ के साफ़ न रह पाने का सबसे बड़ा कारण यह होता है की हम स्वयं अपनी पीठ को आसानी से साफ़ नहीं कर पाते. हम अपने शरीर के उन अंगो को तो आसानी से साफ़ कर लेते है जिन्हें हम स्वयं देख सकते है और जहाँ हमारे हाथ आसानी से पहुँच जाते है. परन्तु पीठ को ना हम देख पाते है और ना ही हमारा हाथ आसानी से पहुँच पाता है. इसी कारण के रहते हम अपनी पीठ को ठीक प्रकार से साफ़ नहीं कर पाते है. नहाते समय भी हमारी पीठ ठीक प्रकार से साफ़ नहीं हो पाती है जिसके कारण धीरे-धीरे पीठ पर मैल की परतें जमना शुरू हो जाती है. मैल व गंदगी के कारण पीठ पर काले धब्बे भी हो जाते है जिनकी वजह से खुजली की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है. इनके अलावा पीठ के खुले रहने के कारण भी इस पर धुल-मिटटी के साथ साथ धुप की तेज़ किरणों का हमारी पीठ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. बाहर आने जाने के कारण हमारे शरीर के खुले हिस्सों का रंग धीरे धीरे काला पड़ने लग जाता है. जिससे हमारी सुन्दरता में कमी आने लगती है.

हमारी पीठ के मैले होने का कारण न केवल बाहरी धुल-मिटटी व धुप है बल्कि घर में रहते हुए भी कई कारणों से हमारी पीठ मैली हो जाती है. जैसे जिनके बाल तैलीय होते है तथा सिर में रुसी की समस्या होती है, सिर में रुसी होने के कारण कई बार रुसी कमर पर भी झड़ती है तथा बाल भी छुते है, जिसके कारण पीठ पर दाग आदि हो जाते है जो हमारी सम्पूर्ण सुन्दरता में बाधा बनते है. इसके अलावा रसोईघर में काम करते हुए पसीना आने के कारण भी अक्सर महिलाओं की कमर पर मैल जम जाता है. इसके साथ साथ गर्मी के मौसम में घुमोरियां भी एक बहुत बड़ा कारण है कमर के सुन्दर न दिखने का.

अधिकतर महिलाओं के मोटापे के कारण उनकी पीठ के दोनों ओर मांस बढ़ जाने के कारण भी पीठ भद्दी लगती है. इसके अलावा कुछ स्त्रियों के कमर पर बाल होते है जिसके कारण भी पीठ भद्दी लगती है. इन सब समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए समय समय पर पीठ को साफ़ रखना आवश्यक है साथ ही उचित खान-पान, नियमित व्यायाम, मालिश, ब्लीचिंग आदि तरीको को अपनाना चाहिए.

उपचार:- पीठ के कालेपन, दाने आदि अनेक समस्याओं के लिए इनकी कारण के अनुसार उचित उपाय अपनाने पर धीरे धीरे इन समस्याओं से निजात पाया जा सकता है.
  1. १.  यदि बालों में रुसी की समस्यां हो और जिसके कारण पीठ पर दाने हो रहे हो तो ऐसे में नहाते समय अपनी पीठ पर किसी औषधियुक्त साबुन या liquid का ही प्रयोग करे. नियमित इसके उपयोग से आपको दानो की समस्यां में लाभ मिलेगा.
  2. इसके अलावा इस बात का भी विशेष ध्यान रखे कि सिर धोते समय या बाद में गीले बालों का पानी आपकी पीठ को न छुए.
  3.  यदि किसी कारण से पीठ पर खुजली होती है तो रात को सोने से पहले अपनी पीठ पर अच्छी गुणवत्ता वाला एक्ने लोशन लगायें. इसके अलावा हर रोज ढीले वस्त्र पहन कर ही सोए. इससे खुजली की समस्या में आराम मिलेगा.
  4. पसीने, धूल-मिटटी व धूप के कारण पीठ पर मैल जम जाता है इसे हटाने के लिए हफ्ते में ३ से ४ बार नहाने से पहले पीठ पर थोडा-सा सरसों का तेल मलकर कुछ देर के लिए छोड़ दे फिर पीठ को मल-मलकर नहाएं जिससे सारा मेल अच्छी तरह से आसानी से छुट जाए.
  5. यदि आप मैल हटाने के लिए साबुन का प्रयोग कर रहे हो और साबुन के प्रयोग से भी मैल साफ़ नहीं हो रहा हो तो थोडा-सा मैदा दूध में मिला लें, एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें. अब इस घोल को पीठ पर लगा लें. दस मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें. इससे त्वचा का कालापन और धुप से झुलसी त्वचा दोनों में आराम मिलेगा.
  6. त्वचा के कालेपन को दूर करने के लिए निम्बू का प्रयोग भी उत्तम रहता है. कमर पर निम्बू का रस लगाने से काफी लाभ मिलता है. निम्बू को छोटे- छोटे टुकड़ों मे काटकर पूरी पीठ पर अच्छी तरह से मल लें. लगाने के दस मिनट बाद या सूखने पर ठन्डे पानी से कमर को अच्छी तरह से साफ़ कर लें.
  7. कई बार महिलाओं के कमर पर छोटे-छोटे बाल होने के कारण भी उनकी पीठ काली नजर आती है. इसके लिए ब्लीचिंग करना एक बेहतर उपाय है. ब्लीचिंग विधि का प्रयोग आप घर पर भी कर सकती है इसके लिए ब्लीचिंग पैक को किसी ब्रुश के द्वारा कमर पर लगायें. इस पैक को १० से १५ मिनट तक लगे रहने दें, फिर पीठ को गर्म पानी से धोकर कोई कोल्ड क्रीम लगा लें. इस विधि का प्रयोग महीने में दो बार करे. ऐसा करने से त्वचा का कालापन दूर हो जायगा साथ ही साथ त्वचा पर चमक आ जायगी. और अवांछित बाल भी छिप जायंगे.
  8. पीठ की त्वचा को सुन्दर, मुलायम व चमकदार बनाने के लिए महीने में कम से कम एक बार किसी अच्छे घरेलु और आयुर्वेदिक फेसपैक का प्रयोग किया जा सकता है. इसके अलावा बेसन का पैक बनाकर भी प्रयोग किया जा सकता है. इसके लिए थोड़े से बेसन में कुछ मात्रा में गुलाबजल व दूध मिला कर एक लेप बना लें. इसे मुँह, गर्दन तथा पीठ पर लगाये. सूखने के बाद ठन्डे पानी से साफ़ कर लें.

Thursday, January 26, 2017

चेहरे के रोम को हटाने के घरेलू उपाय
हमारे शरीर के हर हिस्से में पोर्स होते हैं जो त्वचा को प्राकृतिक तेल प्रदान करते हैं जिसकी वजह से हमारी त्वचा की बाहरी परत कोमल और नमीयुक्त बनी रहती है। पर यह पोर्स डेड स्किन, धूल गंदगी और अन्य वजहों से बंद हो जाते हैं तो त्वचा को प्रकृतिक तेल या नमी मिलना बंद हो जाता है जिसकी वजह से त्वचा ड्राय होने लगती है और साथ ही कठोर भी दिखाई देती है। इसके पश्चात ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और पिंपल जैसी समस्याएँ भी जन्म लेने लगती हैं।

चेहरे के बंद पोर्स स्किन से जुड़ी कई समस्याओं में से एक हैं जो हम में से ज़्यादातर लोगों के लिए एक परेशानी भरा कारण है। अपने त्वचा की नियमित देखभाल के साथ आप अपनी इस समस्या को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको खास तौर पर नाक के ऊपर और ठोड़ी के आर आस पास की त्वचा की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। बंद पोरों को साफ करने और उन्हें खोलने के कई प्राकृतिक उपाय मौजूद हैं जो आसान है और घर पर ही किए जा सकते हैं।

भाप के द्वारा पोर्स अनक्लॉग करें (Steaming to unclog facial pores)

त्वचा पर हो रहे किसी भी सख्त प्रभाव को कम करने के लिए भाप या स्टीमिंग से बेहतर कोई उपचार नहीं होता। भाप लेने से त्वचा के बंद पोर खुल जाते हैं और आप इन खुले पोरों की आसानी से सफाई कर उन्हें मुक्त होने में मदद कर सकते हैं।
  • भाप लेने के पहले अपने चेहरे की पूरी तरह से सफाई कर लें, ताकि किसी प्रकार की धूल मिट्टी या गंदगी आपकी त्वचा में न रह जाये। इसके अलावा आपने किसी प्रकार का कोई मेकअप आदि भी किया हो तो वह भी आपकी त्वचा से साफ हो जाना चाहिए।
  • चेहरे की सफाई के लिए किसी मुलायम फेस वॉश या क्लिंजर की सहायता लें।
  • उबलता हुआ पानी एक बड़े मुंह वाली बाल्टी या पैन में लें, जो आपके चेहरे को पूरी तरह कवर कर सके।
  • अब अपने चेहरे को पानी से निकलने वाली भाप के संपर्क में लाएँ और अपने सिर को तौलिये से ढँक लें ताकि यह भाप बाहर न निकल सके।
  • 8 से 10 मिनट तक भाप लेने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धोएँ और उसके तुरंत बाद ठंडे पानी से दोबारा चेहरा धो लें।
  • गुनगुने पानी से आपके चेहरे के पोर्स की सफाई हो जाती है और ठंडे पानी का इस्तेमाल करने से खुले हुये पोर्स बंद हो जाते हैं।
  • भाप लेने के बाद अपने चेहरे की त्वचा के अनुकूल प्रकार का नैचुरल टोनर या कोई अच्छा सा मोश्चराइजर लगा लें।

पोर्स को प्राकृतिक तरीके से हटाने के लिए सूखा ब्रश करें (Face pores treatment – Dry brushing to unclog facial pores)

ड्राय ब्रश एक ऐसी विधि है जिसका इस्तेमाल आप आसानी से घर पर पोरों की सफाई के लिए कर सकते हैं। इसके लिए कुछ खास तरह से ब्रश पाये जाते हैं जिनके ब्रिसल्स बहुत ही कोमल होते हैं जो त्वचा को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाए बिना पोर्स की सफाई करते हैं।
  • इस विधि को आज़माने के लिए सुनिश्चित कर लें कि आपके चेहरे पर किसी भी प्रकार की मेकअप आदि कोई परत न हो। इससे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें।
  • साफ करने के बाद चेहरे को पोंछ कर सूखा लेना चाहिए। आपके चेहरे में पानी का कोई अंश नहीं होना चाहिए।
  • ब्रश को चेहरे में गोल घुमाते हुये हल्के हाथों से चलाएं। ज़्यादा दबाव न डालें। चेहरे की त्वचा अत्यधिक नाजुक होती है, इस बात का ध्यान रखते हुये चेहरे पर ब्रश का उपयोग करें।
  • खास तौर पर नाक और ठोड़ी पर फोकस करते हुये ब्रश करें।
  • इस विधि के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें और उसके बाद कोई अच्छा सा मोश्चराइजर चेहरे पर लगा लें।

इलेक्ट्रोनिक एक्सफोलिएटिंग ब्रश से करें बंद पोर्स का उपचार हिन्दी में (How to close pores on face : Electronic exfoliating brushes are the latest addition)

अगर आप बाज़ार में पाये जान एवले इस इलेक्ट्रोनिक आइटम के बारे में नहीं जानते तो आपको यह मालूम होना चाहिए कि यह मशीन चेहरे पर मसाज के साथ क्लिंजिंग आदि का भी काम करती है। इसे घर पर अपने हाथों से आप खुद इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपके चेहरे के बंद पोर्स को खोलने और उनकी सफाई में आपकी बहुत मदद करेगी। तो आइये जानें ये इलेक्ट्रोनिक एक्सफोलिएटिंग ब्रश कैसे काम करते हैं।
  • ये आधुनिक इलेक्ट्रोनिक ब्रश आपके क्लिंजर से झाग उत्पन्न कर आपके चेहरे पर जमा गंदगी आदि को बाहर निकालने का काम करते हैं और इस प्रक्रिया को आसान बना देते हैं।
  • ड्राय ब्रश के विपरीत य चेहरे की त्वचा को गीला कर अपना प्रभाव डालते हैं जिससे आसानी से त्वचा की सफाई होती है।
  • विभिन्न तरह के इलेक्ट्रोनिक एक्सफोलिएटिंग ब्रश अलग अलग तरह के फीचर्स के साथ उपलब्ध होते हैं, आप इनमें से बेहतरीन का चुनाव कर सकते हैं।

Sunday, January 22, 2017

ब्रेस्ट से सेल्यूलाइट डिम्पल हटाने के प्राकृतिक उपाय
आजकल के समय में बहुत से लोग अनचाहे सेल्यूलाइट डिम्पल के परेशान हैं और इसका सामना कर रहे हैं। शरीर के किसी हिस्से में सेल्यूलाइट डिम्पल का मुख्य कारण हमारी दोहरी जीवनशैली और गलत खानपान जैसे जंक फूड आदि है, हालांकि इसके लिए कुछ अन्य बातें भी जिम्मेदार होती हैं। सेल्यूलाइट डिम्पल शरीर के किसी भी स्थान या अंग पर हो सकता है जो त्वचा के नीचे जमे फैट या वसा की अतिरिक्त मात्रा की वजह से होने वाली एक समस्या है। महिला एवं पुरुष शरीर पर यह समान रूप से पाई जाती है और इनकी बनावट भी लगभग एक तरह की ही होती है। महिलाओं में सेल्यूलाइट डिम्पल मुख्यतः जाघों, पेट के आस पास के हिस्से, कूल्हों में दिखाई देती है इसके अलावा यह छाती या स्तन में भी दिखाई देने वाली एक आम समस्या बन चुकी है। शरीर के जिस हिस्से में सेल्यूलाइट डिम्पल होते हैं उस स्थान को बड़ी ही आसानी से पहचाना जा सकता है क्योंकि उस स्थान की त्वचा में गांठ की तरह का उठाव नज़र आता है जो सामान्य नहीं लगता, उपचार मौजूद हैं जो इस प्रकार हैं,

माका रूट की मदद से सेल्यूलाइट डिम्पल का इलाज (How to remove pimples from breasts by use of maca herb)

माका एक औषधिय गुणों वाला पौधा है जिसकी जड़ का इस्तेमाल कई तरह से औषधि की तरह किया जाता है, शलजम की तरह गहरे लाल या गुलाबी सा दिखने वाल आयाह छोटा पौधा पेरु, बोलिविया, अर्जेन्टीना आदि देशों में मुख्य रूप से पाया जाता है। इसकी जड़ को सुखकर पाउडर बनाकर इस्तेमाल करने से शरीर में वसा का जमाव कम होने के साथ ही साथ हार्मोन का संतुलन होता है। सेल्यूलाइट डिम्पल के आयुर्वेदिक उपचार (cellulite dimple ka aayurvedik upchar) के लिए यह खास रूप से प्रभावी है इसका चूर्ण या पाउडर बाज़ार में उपलब्ध है इसके अलावा ऑनलाइन स्टोर्स पर भी इसे आसानी से देखा जा सकता है।

सेल्यूलाइट को दूर करने के लिए एप्पल साइडर विनिगर का घरेलू उपाय (Remove cellulite dimple from breast with apple cider vinegar)

शरीर में हार्मोन के स्तर को संतुलित रखने के लिए एप्पल साइडर विनिगर बहुत उपयोगी होता है। त्वचा में इसके प्रयोग से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, इसके उपयोग के तरीके इस प्रकार हैं,
  • एक गिलास पानी में 2 चम्मच एप्पल साइडर विनिगर की मिलकर पीएं।
  • आप इसे किसी भी मसाज ऑइल में मिलाकर शरीर के प्रभावित हिस्सों में मालिश कर सकते हैं, यह शरीर में जमा फैट को निकालने में मदद करता है।
  • अपने बाथटब में गुनगुना पानी लें, इसमें कुछ मात्रा में बेकिन सोडा और सेंधा नमक के साथ इसे मिलाकर शरीर के प्रभावित अंगों को कुछ देर इस घोल में डुबोए रखें, ऐसा करने से भी सेल्यूलाइट डिम्पल में प्रभाव पड़ता है और यह जल्दी ही शरीर से दूर हो जाते हैं।

नारियल के तेल से स्तन में जमा सेल्यूलाइट फैट का इलाज (Coconut oil se cellulite dimple hatane ke upay Hindi me)

सेल्यूलाइट डिम्पल को दूर करने के लिए आप नारियल के तेल का इलाज घर पर ही आसानी के साथ कर सकती हैं, यह प्रक्रिया थोड़ी लंबी ज़रूर है लेकिन सेल्यूलाइट डिम्पल को सामान्य करने के लिए यह प्रयोग प्राकृतिक तरीके से बिना किसी नुकसान के अपना प्रभाव डालता है। इसके लिए नारियल के तेल की मसाल अपने शरीर के प्रभावित हिस्सों पर मालिश के साथ करें, नारियल का तेल त्वचा की अंदरूनी नमी को बनाए रखता है और यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर करता है जिसकी वजह से त्वचा पर गांठ आदि गलकर सामान्य हो जाते हैं।

कार्डियो वस्कुलर एक्सरसाइज (How to remove cellulite naturally with cardio vascular exercise)

शारीरिक परिश्रम या एक्सरसाइज की कमी भी इसकी एक मुख्य वजह है।इसके लियी आपको दैनिक रूप से आसान और मेहनती एक्सरसाइज करने की आवश्यकता होती है जिससे शरीर में जमी चर्बी या वसा आसानी से निकल जाये। इसके लिए तेज चलना या साइकिलिंग जैसे व्यायाम उपयुक्त होते हैं। यह आपके शरीर में जमी वसा को जल्दी ही जलाकर पसीने के साथ बाहर निकाल देते हैं। सेल्यूलाइट डिम्पल को ठीक करने का यह सबसे सरल और आसान उपाय है।

सेहतमंद भोजन करें (Eat healthy to get rid of cellulite dimple naturally)

सेल्यूलाइट से बचने के लिए अधिक तेलयुक्त भोजन लेने से बचना एक बेहतरीन उपाय हो सकता है, इसके साथ ही अधिक चीनी या नमक वाली चीजों से भी दूर रहें। यह आपके शरीर में कैलोरी की मात्रा को बढ़ाकर वसा के रूप में जमा होती रहती है और मोटापे तथा सेल्यूलाइट जैसी समस्याओं को जन्म देती है।

ग्रीन टी से हटाएँ सेल्यूलाइट (How to remove cellulite fast with green tea)

सेल्यूलाइट के साथ मोटापा घटाने के लिए भी ग्रीन टी बहुत प्रभावी माना गया है। यह शरीर में जमा होने वाले फैट को जल्दी और कम समय में शरीर से बाहर निकालता है। इसमें पाये जान एवले एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और शरीर को अंदर से डीटॉक्स करने का भी काम करते हैं। इससे शरीर के अंदर जमा विषैले तत्व बाहर आ जाते हैं और शरीर भीतर से साफ रहता है। अच्छे परिणामों के लिए आपको दिन में 3 से 5 बार ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।

सेल्यूलाइट हटाने के लिए जिलेटिन के उपाय (Cellulite dimple treatment in hindi with the use of gelatine)

कुछ स्टडीज़ में यह पाया है कि, कोलेजन का स्तर निम्न होना भी सेल्यूलाइट का एक मुख्य कारण है। जिलेटिन इस स्तर को बेहतर करने में मदद करता है जिसके पश्चात सेल्यूलाइट का निर्माण नहीं हो पाता या कम होता है। जिलेटिन एमिनो एसिड (amino acid) के अच्छे स्रोत होते हैं जो सेल्यूलाइट को आसानी से कम करने में मदद करते हैं और शरीर के किसी भी हिस्से में फैट के जमाव को रोकते हैं।

स्तन में जमा होने वाले सेल्यूलाइट के लिए टमाटर का पेस्ट (Cellulite dimple removal tomato paste)

टमाटर का पेस्ट शरीर में सेल्यूलाइट के निर्माण को कम करता है साथ ही रोकता भी है। इसका गाढ़ा पेस्ट बनाकर त्वचा में प्रभावित हिस्से में दिन में दोहराते रहें, इस विधि को लगातार कुछ हफ्तों तक करने से त्वचा में जमा फैट सेल्स में कमी आती है। कुछ टमाटर लेकर उसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें और इसका प्रयोग त्वचा पर करें।

समुद्री शैवाल या सिवार से पाएँ सेल्यूलाइट के फैट से मुक्ति (Use of kelp for breast cellulite treatment)

कम लोग ही जानते होंगे कि समुद्री शैवाल या सिवार सेल्यूलाइट के उपचार में अत्यंत ही लाभकारी होता है। इसमें मौजूद घटक शरीर में त्वचा की परत के नीचे जमा चर्बी को कम कर त्वचा व शरीर को सामान्य बनाता है। इसके प्रयोग के लिए आप इसे मौसमी व्यंजनों जैसे सूप आदि में डालकर खा सकते हैं।
सेल्यूलाइट पुरुषों कि अपेक्षा महिलाओं में अधिक सामान्य रूप से देखा जा सकता है। यह कोई गंभीर समस्या नहीं है और इसका इलाज घर पर इन्हीं कुछ सामान्य तरीकों से आसानी से किया जा सकता है। सेल्यूलाइट डिम्पल से दूर रहने के लिए आपको एक नियमित दिनचर्या और खानपान का तरीका अपनाना बहुत ज़रूरी है। साथ ही तेल से बनी चीजों, तले भुने आदि भोजन से दूरी बनाकर रखें और व्यायाम के साथ संतुलित भोजन व सेहतमंद भोजन शैली अपनाए।
 त्वचा के दाग धब्बे हटाने के बेहतरीन घरेलू उपाय और बेस्ट आहार जो आपकी त्वचा की रंजकता घटायें
पिग्मेंटेशन (Pigmentation) या त्वचा की रंगत में बदलाव त्वचा के वास्तविक रंग से संबंध रखता है। पिग्मेंटेशन का शिकार होने वाले लोगों को पैच स्किन और त्वचा का रंग गहरा होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। यह समस्या शरीर में मेलानिन की वजह से होती है।

मेलानिन वह घटक है जो त्वचा की ऊपरी परत में मौजूद होता है यह मेलानिन नामक तत्व मेलानोसाइट्स के द्वारा निर्मित होता है। मेलानिन का मुख्य कार्य त्वचा में मौजूद होकर सूर्य की तेज किरणों के द्वारा आने वाली अल्ट्रा वाइलेट किरणों से त्वचा की सुरक्षा करना होता है। यह त्वचा की सुरक्षा के लिए छाते की तरह कार्य करता है। जब इन मेलानिन तत्वों की मात्रा त्वचा में अत्यधिक हो जाती है तो डार्क स्किन और पैच स्किन जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके विपरीत अगर, मेलानिन की मात्रा कम होती है तो स्किन का रंग हल्का गहरा होता है।
त्वचा में होने वाले इन गहरी रंगत की शिकायत किसी भी उम्र के महिला या पुरुष को हो सकती है जिसके अनेक कारण हो सकते हैं जैसे- तनाव या चिंता, लगातार सूर्य की तेज किरणों का संपर्क, गर्भनिरोधक दवाएं, मेनोपोज़, त्वचा के लिए लिए जाने वाले उपचार और यहाँ तक की प्रेग्नेंसी भी इस समस्या का एक मुख्य कारण हो सकती है। यह कोई बहुत गंभीर समस्या नहीं है लेकिन यह स्थिति लोगों के सामने आपको खूबसूरत और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करने में असमर्थ होती है क्योंकि यह आपकी त्वचा से जुड़ा हुआ विषय है।
यह जानकार आपको भी आश्चर्य होगा की जीवनशैली और हमारे खानपान की आदत का सीधा असर भी त्वचा से संबन्धित समस्याओं पर पड़ता है। यहाँ नीचे दिये गए आहारों की कुछ सूची दी गई है जो आपके लिए त्वचा की परेशानियों को दूर करने में मददगार साबित होते हैं, अगर आप प्राकृतिक तरीके से त्वचा की परेशानियों से मुक्ति चाहते हैं तो आपको विभिन्न तरह के विटामिनों के साथ इन भोजन शैली को अपनाने की आवश्यकता है।
इन विटामिनों के सेवन से करें स्किन पिग्मेंटेशन का घरेलू इलाज (Skin pigmentation is mainly due to Lack of these vitamins)

विटामिन ए से भरपूर भोजन (Foods rich in vitamin A)

कई तरह की सब्जियों में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इन सब्जियों को आप अपने पास के बाज़ार से बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। ये सभी सब्जियाँ त्वचा के गहरे रंग और दाग धब्बों को प्राकृतिक तरीके से हल्का करने में सहायक हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है की ये सब्जियाँ एंटीऑक्सी डेंट से भी भरपूर होने की वजह से शरीर और त्वचा के भीतरी डैमेज को सुधारने का काम करती है। इन सब्जियों में पालक, सलाद पत्ते, ब्रोकली, शिमला मिर्च और शकरकंद आदि शामिल हैं। इनमें से किसी भी एक सब्जी का नियमित उपयोग करने पर त्वचा पर सकारात्मक प्रभाव जल्दी ही दिखाई देने लगेगा।

विटामिन ई से भरपूर भोजन (Skin pigmentation treatment with Vitamin E – Foods rich in vitamin E)

त्वचा को विटामिन ई की वजह से होने वाले फ़ायदों की बहुमूल्यता से हम सभी परिचित हैं, त्वचा की सेहत के लिए विटामिन ई सबसे बेहतर तरीके से काम करता है जो बाहरी प्रयोग के साथ साथ भोजन के द्वारा भी ग्रहण किया जा सकता है। स्किन को ग्लो दें एसे लेकर तेज डीपी से बचाने के लिए भी विटामिन ई का प्रयोग बहुत अच्छा माना गया है। यह भी स्किन डैमेज को खतरों को काम कर स्किन की भीतर से सुरक्षा का काम करता है। विटामिन ई ग्रहण करने के लिए आपको अपने आहार में नियमित रूप से एवाकेडो, सेब, ब्रोकली, ग्रीन टी, सूखे मेवे और टमाटर आदि का सेवन करना चाहिए, यह फीकी पड़ती त्वचा और दाग धब्बों को त्वचा से दूर करने में मदद करते हैं। यह त्वचा के गहरे रंग को भी नियमित प्रयोग के द्वारा हल्का कर सकते हैं।

विटामिन बी12 से भरपूर भोजन (Foods rich in vitamin B12)

महिलायरें तथा पुरुष दोनों ही स्किन पिग्मेंटेशन की समस्या से ग्रसित हैं। विटामिन बी12 की कमी से भी त्वचा में इस तरह की समस्या दिखाई देती है। अगर आप भी इस कमी से त्वचा संबंधी समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपको इसकी पूर्ति करने की हरसंभव कोशिश करनी चाहिए। विटामिन बी12 से भरपूर भोजन का सेवन कुछ हफ्तों तक लगातार करने से इस कमी को पूरा किया जा सकता है।
अधिकांश मांसाहारी भोज्य पदार्थों में विटामिन बी12 पाया जाता है, आप इसने सेवन से इस कमी को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए अंडे, बीफ़, लीवर, मटन और डेयरी उत्पादों में दूध और पनीर आदि का सेवन करना चाहिए।

विटामिन सी से भरपूर भोजन (Skin pigmentation treatment in Hindi – Foods rich in vitamin C)

विटामिन सी के सेवन से शरीर को बेहतर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट प्राप्त होते हैं। प्रतिदिन के हिसाब से इसका 1500mg मात्रा का किया गया सेवन स्किन पिग्मेंटेशन को दूर करता है और साथ ही त्वचा को दाग धब्बों से रहित बनाता है। यह त्वचा को चमकदार और उजला निखार भी देता है, विटामिन सी की उचित मात्रा आपके चेहरे को ब्राइटनेस के साथ बेहतरीन निखार देती है।
यह ज्ञात है की विभिन्न प्रकार के विटामिनों का सही और उचित मात्रा में किया गया प्रयोग शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाता है और यह खास तौर पर त्वचा के लिए बहुत बेहतरीन तरीके से काम करता है। स्किन पिग्मेंटेशन की समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय के साथ साथ त्वचा की बाहरी सुरक्षा भी ज़रूरी होती है। इसके लिए आपको अपनी स्किन के टाइप का ध्यान रखते हुये सही प्रॉडक्ट का चुनाव करना चाहिए। धूप में निकलने के कुछ देर पहले ही त्वचा पर SPF 30+ वाला सनस्क्रीन लोशन लगाना चाहिए ताकि धूप की तेज किरणों से त्वचा का बचाव हो सके। अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाव के लिए बाज़ार में खास तौर पर कुछ उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होते हैं जिन्हें आप ऑनलाइन या अपने आस पास की किसी बड़ी दुकान से प्राप्त कर सकते हैं।
चेहरे कि सुन्दरता और त्वचा के लिए एक्टिवेटेड चारकोल के उपयोग जानिए अभी
एक्टिवेटेड चारकोल का पहली बार प्रभावी प्रयोग प्रथम विश्व युद्ध के डोरण गैस मास्क में किया गया था जो फ़ौजियों को जहरीले केमिकल से बचाने में मदद करता था। इसके बाद 1930 में चारकोल का प्रयोग मुख्य रूप से पानी को स्वाधीन और गंदरहित बनाने के लिए किया जाने लगा और यह प्रविधि कई दशकों तक लगातार चलती रही। यह एक्टिवेटेड चारकोल भी दिखने में सामान्य चारकोल की ही तरह होता है इसकी खास बात यह होती है कि इसका प्रयोग उपचार के लिए किया जाता है। यह त्वचा की सतह पर समान रूप से फ़ेल कर पोरों के माध्यम से भीतर गहराई में प्रवेश कर लेते हैं और भीतर के टॉक्सिन या जहरीले तत्वों को खींचकर बाहर निकाल देते हैं। इसका प्रयोग रासायनिक क्रियाओं और इलाज के क्षेत्रों में किया जाता है। पर यहाँ हल इस काले चारकोल के कुछ ऐसे बेहतरीन गुणों की बारे में बताने जा रहे हैं जो वाकई बहुत दिलचस्प है, क्या आप यह जानते हैं कि यह काले रंग का पदार्थ चारकोल, त्वचा और हमारी सुंदरता को बेहतर करने में कितना मददगार होता है?

एक्टिवेटेड चारकोल के गुण (Benefits of activated charcoal)

दांतों को साफ करने के लिए चारकोल के उपयोग (Teeth whitening)

यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है की कैसे यह काला सा दिखने वाला पदार्थ दांतों को सफ़ेद करने में उपयोगी है, लेकिन यह सच है की चारकोल दाँतो की सफाई के लिए बहुत सहायक होता है। एक्टिवेटेड चारकोल का पाउडर दाँतो को सफ़ेद कर उसे नए जैसी चमक प्रदान करता है। अपने रोज के टूथपेस्ट में ऊपर से एक्टिवेटेड चारकोल के पाउडर की कुछ मात्रा को छिड़क लें और इससे दाँतो में ब्रश करें। यह शुरुआत में आपको अजीब लग सकता है लेकिन जल्दी ही आप इसके अभ्यस्त हो जाएंगे क्योंकि इसमें किसी तरह की गंध या कोई भी स्वाद नहीं होता। तो जब भी आप इससे ब्रश करें तो अच्छी तरह कुल्ला कर मुंह से इसके कणों को निकल जाने दें। इसके प्रयोग से आपको केवल 2 हफ्तों के भीतर ही सकारात्मक परिणाम नज़र आने लगेंगे।

टिप्स (Tips)

  • एक्टिवेटेड चारकोल के कण या पौदरे आपकी त्वचा में चिपकता नहीं और आसानी से बाहर निकल जाता है लेकिन यह कपड़ों के संपर्क में आने पर कपड़ों में ही रह जात है, तो इसे प्रयोग के पहले गीले कागज या कपड़े से अपने शरीर के अन्य अंगों को सुरक्षित कर लेना बेहतर होगा।
  • संवेदनशील दांतों के लिए इसका उपयोग उपयुक्त नहीं होता है। अगर आपको अभी तक नहीं पता कि आपके दाँत संवेदनशील है या नहीं तो समय के साथ अपने दाँतो के कमजोर एनामेल पर ध्यान दें, अगर आपको लगता है कि आपके डाँड संवेदी हैं तो इस प्रयोग को कम बार दोहराएँ और एक बार दांतों में सफेदी आ जाने के बाद इसके प्रयोग को बंद कर दें।

बढ़ती उम्र के प्रभावों से बचाता है चारकोल (Anti-aging)

चारकोल किडनी तथा लीवर में कोशिकाओं को नष्ट होने या डैमेज से भी बचाता है। यह हमारे शरीर की एड्रीनल ग्रंथि की सेहत कि भी सुरक्षा का काम करता है। रासायनिक रूप से इसका प्रयोग जहरीले तत्वों को बाहर निकालने के लिए किया जाता है, शरीर के भीतर भी यह इसी तरह का कार्य करता है। यह भोजन और आस पास के वातावरण की वजह से हमारे शरीर में प्रवेश कर चुके टॉक्सिन को बाहर निकालने का कार्य करता है। रोजाना इसकी 2 केप्सूल खाने से उम्र के पहले दिखाई देने वाले त्वचा संबंधी विकार दूर हो जाते हैं। यह हमारे शरीर की संज्ञानात्मक तंत्र की भी मरम्मत कर उसे बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता है। यह किडनी और लीवर की सुरक्षा और मरम्मत के साथ पाचन क्रिया को भी बेहतर करता है।
नाक के ऊपर के छिद्रों को बंद करने के उपाय, नोज पोर्स को कैसे बंद करें
नाक के ऊपर काले काले बिन्दुनुमा छिद्र देखने में कभी भी सुंदर नहीं लगते और ये काले बिन्दु नाक के ऊपर कुछ ज़्यादा और जल्दी ही नज़र में आ जाते हैं जो आपकी खूबसूरती को कम करने का काम करते हैं। आप चाहें इन्हें कितना ही नापसंद क्यों न करें लेकिन ये जिद्दी काले पोर्स आपका साथ नहीं छोडते और उपायों के कुछ दिन बाद फिर से वापस आ जाते हैं।

हमारी त्वचा में हर जगह पोर्स या छोटे छोटे छिद्र होते हैं, पर नाक और ठोड़ी के आस पास की जगह में ये ज़्यादा साफ दिखाई देते हैं, जिनका मुख्य कारण पर्यावरण का प्रदूषण और गंदगी है, त्वचा के इन पोर्स में डेड स्किन, धूल मिट्टी के कण और मैल आदि जमा होता रहता है जिसकी वजह से ये रॉम छिद्र बंद हो जाते हैं और इनमें जमा गंदगी काले काले बिन्दु के रूप में उभर आती हैं। इन्न पोर्स का मुख्य काम त्वचा को प्राकृतिक तरीके से तेल या नमी प्रदान करना है जो त्वचा को मुलायम और नैचुरल तरीके से कोमल बनाए रखती है। जब यह पोर्स गंदगी से बंद हो जाते हैं तो त्वचा के अंदर तेल या नमी का प्रवेश भी बंद हो जाता है। तेल न पहुँच पाने की स्थिति में त्वचा में फैलाव उत्पन्न होता है और ये पोर्स पहले से अधिक बड़े और स्पष्ट नज़र आने लगते हैं जो वाकई खराब दिखते हैं।
सबसे अच्छी बात यह है कि, अगर आप नियमित रूप से त्वचा की ठोड़ी देखभाल करें तो इन पोर्स से आप छुटकारा पा सकती हैं। अगर आपके नाक के पोर्स भी बड़े और साफ दिखते हैं तो आप इन्हें कुछ आसान उपायों से आसानी से दूर कर सकती हैं।

भाप के द्वारा नाक के पोर्स को साफ करने के उपाय (Face steaming to unclog nose pores, unclog nose pores at home)

भाप द्वारा चेहरे के किसी भी स्थान के पोर्स को आसानी से खोला जा सकता है, इसके द्वारा पोर्स को खोलकर उसमें जमा गंदगी और मैल इत्यादि बाहर निकल जाते हैं और पोर्स दोबारा सांस लेने में सक्षम हो जाते हैं। नीचे दिये गए इन चरणों के माध्यम से आप पोर्स को अनक्लोग कर सकते हैं।
  • फेशियल स्टिमिंग बंद पोर्स को खोलने का आसान तरीका है। सबसे पहले अपनी त्वचा या चेहरे पर लगा मेकअप निकाल लें। मेकअप उतारने के लिए मेकअप रिमूवर या ऑइल क्लिंजिंग की मदद ली जा सकती है। आप अपनी सहूलियत के अनुसार उत्पाद का चुनाव कर सकते हैं लेकिन इतना ध्यान रहे कि आपकी त्वचा से मेकअप का पूरा अंश निकल चुका हो और किसी भी तरह का कोई हिस्सा आपकी त्वचा में नहीं होना चाहिए।
  • अब गुनगुने पानी के साथ किसी सौम्य फेशियल क्लिंजर का इस्तेमाल करें। अपने चेहरे को गीला कर क्लिंजर की मदद से 1 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। मसाज करते वक़्त नाक और ठोड़ी की जगहों पर विशेष ध्यान देते हुये उन जगहों पर ज़्यादा बार मसाज दोहराएँ। 1 मिनट हो जाने के बाद हल्के गरम पानी से चेहरे को धोकर सूखा लें, चेहरे को साफ तौलिये से पोछें और रगड़कर न सुखाएँ।
  • चेहरे पर भाप देने के लिए फेशियल स्टीमर होना ज़रूरी नहीं है बल्कि आप घर पर ही एक मोटे तौलिये और छोड़े मुंह वाले बतरण या पैन के द्वारा ही स्टीम ले सकती हैं। एक बर्तन में पर्याप्त मात्रा में पानी लें और इसे बुलबुले उठते तक उबालें। पैन को आग से हटाकर बाहर रखें। एक मोटा तौलिया लें और इसे अपने सिर के ऊपर रखकर कवर करें। अपना चेहरा पैन से उठ रही भाप की ओर रखें और ऊपर से तौलिया आपके सिर पर ढंका हुआ होना चाहिए ताकि भाप बाहर न निकल जाये और आपके स्किन पर पर्याप्त भाप पड़ सके। ध्यान रखें कि आपका चेहरा गरम पानी की भाप से पर्याप्त दूरी पर हो।
  • 8 से 10 मिनट तक भाप लेने के बाद टॉवल को सिर से हटा लें, इसके बाद अपने चेहरे को सामान्य पानी धोकर साफ करें, इससे चेहरे के पोर्स में जमा गंदगी आदि निकल जाएगी, इसके बाद चेहरे को पोंछ कर ठंडे पानी से दोबारा चेहरा अच्छी तरह साफ कर सुखाएँ।
  • अपने चेहरे को सुखाने के बाद नॉन-अल्कोहल टोनर तुरंत अपने चेहरे पर लगा लें ताकि आपके पोर्स अच्छी तरह बंद हो जाएँ।
  • टोनर लगाने के बाद कोई सौम्य मोश्चराइजर अपनी त्वचा में लगा लें, क्योंकि भाप लेने की प्रक्रिया के दौरान आपको त्वचा की नमी खो जाती है इसी नमी को बनाए रखने के लिए सौम्य मोश्चराइजर लगाना बहुत ज़रूरी होता है।

Friday, January 13, 2017

2 हफ़्तों में दूर करें झुर्रियां
प्रदूषण, धूल-मिट्‌टी, तनाव, धूप और दौड़भाग न जाने कितनी चीजों का सामना हमारी त्वचा को प्रतिदिन करना पड़ता है। ऐसे में समय रहते उचित देखभाल न करने से उम्र के पहले ही चेहरे पर झुर्रियों पड़ जाती हैं। चिरयुवा बने रहने तथा सौंदर्य कायम रखने में सबसे बड़ी बाधा हैं झुर्रियों की समस्या। बढ़ती उम्र के निशान सबसे पहले चहरे पर ही नजर आते हैं। यदि त्वचा की उचित तरीके से देखभाल की जाए तो वर्षो तक चेहरा स्निग्ध व कमनीय बना रहेगा।



नैसर्गिक रूप से महिलायें अपने सौंदर्य के प्रति सचेत रहती हैं, कभी-कभी असमय ही झाईयां-झुरियां होने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। आमतौर पर झुर्रियां बढ़ती उम्र की निशानी मानी जाती है लेकिन जिस तरह से हमारे खानपान व जीवनशैली में बदलाव आया है, उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगी है। झुर्रियां अक्सर शरीर के भागों में होती हैं जो अक्सर खुला, नाजुक और कोमल रहता है।

कैसे पड़ती है झुर्रियां
झुर्रियों का प्रमुख कारण त्वचा की खुश्की है। त्वचा की प्राकृतिक चिकनाई होने लगती है। जिसके कारण त्वचा और आंखों के आसपास लकीरें होने लगती है। क्रोध, चिंता, शोध, झुंझलाहट, तनाव आदि का असर त्वचा पर पड़ता है। तनावयुक्त रहने पर हमारे माथे पर सलवटें पड़ती है जिससे वहां की त्वचा में ढीलापन आकर त्वचा लटक जाती है और झुर्रियां पड़ने लगती है।

अधिक धूप आंतरिक त्वचा के लिये नुकसानदायक है। तीव्र धूप त्वचा की स्कीन को सोखकर उसे सिकोड़ देती है जो अंखों के नीचे झुर्रियों का कारण होते हैं। ठंड के प्रकोप से भी त्वचा कठोर हो जाती है और झुर्रियां नजर आने लगती है।

साबुन में मौजूद कॉस्टिक सोडा त्वचा के रहे- सहे तेल को भी सोख लेता है। जिससे कम उम्र में ही हमारे चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं। कॉस्मेटिक का अधिक उपयोग भी त्वचा के लिए हानिकारक है।

कॉस्मेटिक्स त्वचा के भीतर जाकर उसके रोमछिद्रों को अवरूद्ध कर देते है। जिससे त्वचा की सही तरीके से सफाई नहीं हो पाती और धीरे-धीरे हमारे चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती है।

कहां होती है झुर्रियां

झुर्रियां अक्सर हमारे चेहरे और गर्दन पर होती है। चूँकि ये शरीर के वे भाग हैं, जो सबसे ज्यादा धूप व बाहरी वायु के सम्पर्क में होते है। आंखों के नीचे से शुरू होकर झुर्रियां गर्दन के आसपास भी होने लगती है।

झुर्रियों से बचाव तथा उपचार

झुर्रियों से मुक्ति पाने का एकमात्र व सर्वश्रेष्ठ उपाय है, इससे बचाव। झुर्रियों से त्वचा को बचाने के लिए हमें अपने खानपान व जीवनशैली पर विशेष ध्यान देना होगा।


  • * प्रोटीन तथा तैलीय तत्वों से युक्त भोजन लें, किन्तु वह गरिष्ठ न हो इसका भी ध्यान रखें। बादाम, गाजर व आंवले का सेवन अत्यंत लाभप्रद है।
  • *नियमित व्यायाम करें। योग अभ्यास से भी त्वचा कसावदार व कांतिपूर्ण होती है।
  • *त्वचा को रूखा न रहने दें मलाई या माइश्चराइजर का प्रयोग करें। चेहरे के लिए हमेशा ग्लिसरीनयुक्त साबुन का प्रयोग करें।
  • * नियमित रूप से चेहरे की मालिश झुर्रियां रोकने में सहायक है।
  • * तनाव चिंता से दूर रहें दैनिक व्यवहार में सौम्य व प्रसन्न रहें।
  • * पानी भरपूर पिएं।


झुर्रियां समाप्त करने के नुस्खे

  • *कच्चे दूध से चेहरा साफ करने तथा फेस पैक में शहद और संतरे का रस मिलाकर लगाने से त्वचा में निखार आता है।
  • *नीम, पुदीना, तुलसी की पत्ती का पाउडर और मेथी पाउडर एंटीसेप्टिक का काम करता है।
  • लाल चंदन शीतलता और चिकनाहट प्रदान करता है।
  • * टमाटर और नीबू का रस मिलाकर शरीर पर लगाएं। नहाते समय इस लेप को रगड़कर छुड़ा दें। कुछ सप्ताह तक ऐसा करने से त्वचा कोमल हो जाती है।
  • *शहद में मलाई और नीबू का रस मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर चेहरे व आंखों के नीचे लगाएं। इससे आंखों के नीचे का कालापन दूर होकर झुर्रियां समाप्त होती है।
  • * मूली कसकर रस निकालें व समान मात्रा में मक्खन मिलाकर चेहरे व गर्दन पर लगाएं, एक घण्टे बाद कुनकुने पानी से धो लें।
  • * गरम पानी में संतरे के छिलके डाल दें, रात भर पड़ा रहने दें। सुबह इसी पानी से चेहरा धोएं । ऐसा करने से त्वचा में कसाव आता है।
  • *पपीते का गुदा मसलकर चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद चेहरा साफ कर लें। कुछ दिन लगातार ऐसा करने से झुर्रियों से मुक्ति मिलती है।
  • *आधा चम्मच मलाई में नींबू की चार- पांच बूंदे मिलाकर सोने से पहले चेहरे पर अच्छी तरह मलें। दोनों हाथों से मलाई तब तक मलते रहें जब तक कि मलाई घुलकर त्वचा में एकसार न हो जाए।
  • *खीरे को कद्दूकस कर चेहरे पर लगाने से त्वचा कांतिमय होती है।
  • *त्वचा की झुर्रियां मिटाने के लिए गाजर, टमाटर और चुकंदर का रस नियमित पिएं।
  • * ई और ओ बोलते हुये एक बार चेहरे को फैलाएं और फिर सिकोड़ें। इससे गालों का अच्छा व्यायाम होता है। जिसमें गालों की पुष्टि होती है और झुर्रियों से बचाव।
  • * त्वचा पर बढ़ती झुर्रियां समय से पहले आपकी आयु बढ़ा देती हैं। इन्हें छिपाने के लिए लोग भांति भांति के कास्मेटिक्स प्रयोग करते हैं किन्तु मुख्य सफलता इन्हें छिपाने के बजाए हटाने में है।
  • *हल्दी शहद पेस्टः हल्दी में शहद मिलाकर पेस्ट बना लें और उसे गले और चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद इसे पानी से धो लें।
  • * चावल के आटे का पेस्टः एक कप चावल के आटे में दूध और गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे, गले और माथे पर लगाएं और 20 मिनट तक छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।
  • *चंदन पाउडरः छाछ पाउडर न केवल त्वचा से झुर्रियां हटाने में सहायक है बल्कि चेहरे से मुंहासो को भी दूर करता है। चंदन पाउडर में गुलाब जल डालकर चेहरे पर लगाएं और 7-10 मिनट बाद पानी से धो लें।
  • *दूध, टमाटर और हल्दी पेस्टः कच्चे दूध में टमाटर की प्योरी, चावल का आटा और हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर प्रतीक्षा करें और सूखने के बाद नर्म हाथों से अच्छी तरह धोएं। इससे त्वचा टाइट रहती है।
  • *टमाटर और हल्दी पेस्ट में छाछ या गन्ने का रस मिलाकर लगाने से झुर्रिया तो कम होती ही हैं झाईं भी दूर होती हैं।
इन 7 घरेलु चीजों से दूर करें अंडर आर्म की डार्कनेस
लड़कियां स्लीवलेस कपड़े पहना बेहद पसंद करती हैं, लेकिन अंडरआर्म की डार्कनेस उन्हें ऐसा करने से कई बार रोक देती है। इसकी वजह से शादी-पार्टी में उनको अपना मन मार कर फुल स्लिव कपड़े पहनने पड़ते हैं। इस आर्टिकल में हम लड़कियों को अंडरआर्म की डार्कनेस दूर करने के कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं।


नींबू

नीबू के छिलके से अंडरआर्म की डार्कनेस दूर होती है।10 से 15 मिनट तक अंडरआर्म पर नींबू के छिलके से मसाज करें और उसके बाद ठंडे पानी से धो लें। 2-3 दिन तक लगातार ऐसा करते रहें। इसके बाद आपको फर्क खुद महसूस होने लगेगा। आप नींबू के साथ चीनी मिक्‍स कर भी मसाज कर सकती हैं।

चीनी

डार्क रंग की स्किन से छुटकारा पाने के लिये चीनी और पानी का यूज करें। इसके मिश्रण को अंडरआर्म पर लगाएं। आप चाहें तो दिन में दो बार इस मिश्रण को अंडरआर्म पर लगा सकती हैं। इससे अंडरआर्म की डार्कनेस दूर होने लगती है और स्किन में चमक आती है।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा और पानी के पेस्‍ट से अंडरआर्म की मसाज करें। इससे अंडरआर्म की डार्कनेस हल्की पड़ती है और स्किन चमकने लगती है। जल्दी रिजल्ट के लिए बेकिंग सोडा के साथ गुलाब जल का यूज करें।

दूध
दूध के साथ केसर का पेस्ट बनाकर उसे अंडरआर्म पर लगाने से वहां की डार्कनेस खत्म हो जाती है।

नारियल
नारियल तेल से अंडर आर्म की मसाज करें। आप इसके साथ नींबू का रस और दही भी मिक्‍स कर सकती हैं। इससे अंडरआर्म की डार्कनेस हल्की पड़ती है और स्किन में ग्लो आती है।

बेसन का पेस्ट:-
अंडरआर्म पर लगाने के लिए बेसन, दही और नींबू का पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को एक-दो दिन तक लगातार अंडरआर्म पर लगाएं डार्कनेस खत्म हो जाएगी। ध्यान रखें कि पेस्ट लगाने के कुछ देर बाद उसे ठंडे पानी से धो लें।

आलू
आलू एक प्राकृतिक ब्‍लीचिंग एजेंट है। इससे अंडर आर्म का रंग हल्‍का हो जाता है।आलू की स्‍लाइस काट कर उसे दिन में दो बार 5 मिनट के लिये मसाज करें और अंडर आर्म को सफेद बनाएं।
इस आयुर्वेदिक फेस पैक से लाये चेहरे पर रौनक
कौन गोरा नहीं होना चाहता है? शायद आपका जवाब होगा, हर कोई। और यह सच भी है। अगर आप प्राकृतिक रूप से गोरे हैं, तो आपको इसके लिए कुछ नहीं करना। लेकिन, अगर आपका रंग साँवला है या गेहूँआ है, तो आप ज़रूर चाहेंगे कि आपका रंग थोड़ा निखर जाए।



तो चलिए हम आपको गोरे होने के कुछ नुस्खे बताते हैं। ये आसान भी हैं और इनसे कोई नुकसान भी नहीं होता है।



शहद और टमाटर का रस

शहद आपके चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाता है। ये ख़ासतौर से उन लोगों के लिए बहुत अच्छा होता है जिनकी त्वचा सूखी होती है।टमाटर का रस भी आपके रंग को गोरा करता है। इसके लिए टमाटर को पीसकर या हाथों से निचोड़कर 3-4 चम्मच रस निकाल लें। इसमें एक चम्मच शहद अच्छी तरह मिला लें। कोशिश करें कि शहद शुद्ध हो। अगर आपको अंडे से परहेज़ नहीं है, तो इस पैक में अंडे की सफ़ेदी भी मिला सकते हैं। ये भी चेहरे की सफ़ाई करने के लिए और गोरा करने के लिए कारगर होता है।

पैक को अच्छी तरह मिक्स करके चेहरे पर लगा लें। इसे 20-30 मिनट बाद धो लें।

खीरा और नींबू

अपना रंग निखारने के लिए खीरे और नींबू के रस का इस्तेमाल करें। ये दोनों ही गहरे रंग को हल्का करते हैं और आपके चेहरे पर निखार लाते हैं। इसके लिए खीरे को मिक्सर में पीसकर उसे छान लें। आपके पास लगभग 2 चम्मच खीरे का रस होना चाहिए। फिर इसमें 2 चम्मच नींबू का रस मिला लें। अगर आप चाहें, तो इसमें कुछ बूँदे गुलाब जल (rose water) भी डाल सकते हैं। गुलाब जल भी रंग निखारने के बहुत काम आता है।
घरेलु नुस्खा से हटायें चेहरे के बाल
महिलाओं के लिये सुंदरता पर कोई दाग आए उन्‍हें बिल्‍कुल पसंद नहीं। खास कर अगर चेहरे के बाल हों तो उन्‍हें बहुत चिंता हो जाती है। उनके सामने ये बहुत बड़ी समस्‍या होती है। चेहरे पर बाल होने से चेहरा गंदा और काला दिखाई देता हैं । महिलाएं सोचती हैं कि अगर चेहरे से बाल हटाने हैं तो उन्‍हें केवल ब्‍लीच का सहारा है। पर हर समय ब्‍लीच करने से चेहरे और त्‍वचा पर गलत असर पड़ने लगता है। सुंदर त्वचा और चेहरे पर बाल हटाने के लिए घरेलू उपचार अपनाए जा सकते हैं। ऐसे घरेलू उपचारों से चेहरा चमचमाने लगेगा और चेहरा एक जैसा दिखेगा। आइये जानते हैं कि क्‍या हैं वे घरेलू उपचार




  • हल्‍दी पाउडर को नमक के साथ मिलाइए। इसमें कुछ बूंदे नींबू और दूध की मिला सकती हैं। 5 मिनट के लिए मसाज कीजिए। इससे आपके चेहरे के बाल गायब होंगे और चेहरा सफेद भी होगा
  • बेसन को हल्‍दी के साथ मिलाइए , उसमें सरसों का तेल डाल कर गाढा पेस्‍ट बनाइए। इसे चेहरे पर लगा कर रगडिये और इसे हफ्ते में दो बार लगाइये। ऐसा करने से आपके चेहरे के बाल गायब होंगे।
  • नींबू और शहद के पेस्‍ट को मिला कर अपने चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दीजिए। इसके बाद इसे रगड कर छुडाइए और ठंडे पानी से धो लीजिए।
  • चीनी डेड स्‍किन को हटाती है और चेहरे के बालों को जड़ से निकाल देती है। अपने चेहरे को पानी से गीला कीजिए उस पर चीनी लगा कर रगडिए। ऐसा हफ्ते में 2 बार जरुर कीजिए।
  •  एक कटोरे में 1 अंडे का सफेद भाग ले कर चीनी और मक्के के आटें के साथ मिला दीजिए। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाए। 15 मिनट मसाज करने के बाद 5 मिनट छोड़ दीजिए और फिर ठंडे पानी से धो लीजिए। ऐसा हफ्ते में 3 बार करें।
  •  बेसन को हल्‍दी और दही के साथ मिलाए और चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाइए। इसे बाद में दूध और फिर ठंडे पानी से धो लीजिए। ऐसा हफ्ते में 2 बार करें।
केरविल के स्वास्थ्य और सुंदरता सम्बंधित लाभ कौन से  है?
लोग जो अजमोद (parsley) का प्रयोग करते है उन्हें केरविल (chervil) हर्ब का प्रयोग करने में कोई ज्यादा दिक्कत नहीं होगी क्योंकि केरविल हर्ब में अनेक गुण और लाभ भरे पड़े है। इसके उपयोग से आप बेहतरीन स्वास्थय, त्वचा और बालों को प्राप्त कर सकते है। इसको अंग्रेजी में चेरविल कहा जाता है और साथ ही इसको गार्डन चेरविल और फ्रेंच पार्सले के नाम से भी जाना जाता है।



यह सबसे ज्यादा वेस्टर्न एशिया में पाया जाता है लेकिन इसका फ्रेंच के डिश में महत्वपूर्ण सामग्री के रूप में उपयोग किया जाता है क्योंकि ये स्वाद को बढ़ाता है। केवल इसका स्वाद ही नहीं बल्कि इसके लाभकारी गुण के कारण भी लोग इसका ज्यादा उपयोग करते है।

लोग अपने खाने में स्वाद को ज्यादा पसंद करते है। स्वाद को बढाने के लिए मसालों का उपयोग किया जाता है। केरविल एक ऐसा हर्ब है जिसका उपयोग रसोई में स्वाद बढाने के लिए किया जाता है लेकिन लोग यह नहीं जानते की इस हर्ब में दोनों स्वास्थय और सुंदरता सम्बंधित लाभ भी है। ये ज्यादातर यूरोप और एशिया और अन्य महाद्वीप में उपयोग किया जाता है। अब आप इस आर्टिकल द्वारा केरविल के स्वास्थय और सुंदरता सम्बंधित लाभ को पढ़ सकते है।

केरविल हर्ब के स्वास्थ्य, त्वचा और बालों से सम्बंधित लाभ (Health, skin and hair benefits of using chervil herb)

अपने शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल से बचाने के लिए अपने आहार में मिनरल को मिलाना ना भूलें। इसलिए केरविल का उपयोग कर अपने शरीर को सेलेनियम (selenium), मैंगनीज (manganese), पोटैशियम और मैग्नीशियम (magnesium) प्रदान करें।
केरविल को जी मचलाना (nausea) और सुबह के रोग को दूर करने में लाभकारी माना जाता है। गर्भावस्था में महिलो जो इन समस्या से गुज़र रही है उन्हें इस हर्ब से सहायक प्राप्त हो सकती है। इस से वे बेहतर महसूस कर सकती है और साथ ही उनके पेट पर बने स्ट्रेच मार्क्स (stretch marks) को दूर कर सकती है। इसलिए इसको अपनाए और बेहतर परिणाम पाए।
  • महिलाओं के शरीर में पानी लम्बे समय तक रहता है और आप इस अधीक पानी को शरीर से केरविल के उपयोग से निकाल सकेंगी और इस तरह मूत्रवधक (diuretic) में सहायक प्राप्त कर सकेंगी। ये माहवारी / पीरियड्स के दौरान के दर्द को भी कम करने में सहायक है।
  • इस केरविल के पौधे से आप अपने हिचकी को भी तुरुन्त दूर कर सकते है।
  • केरविल बहुत सी समस्या का उपाय प्रदान करता है। रोजाना कम मात्रा में केरविल का सेवन करने से किडनी (kidney) का स्वास्थय और पाचन तंत्र में सुधार आता है और यही नहीं इसके उपयोग से आप ब्लड प्रेशर को भी कम कर सकते है।
  • रोजाना केरविल खाने की आदत को बनाकर आप अपने शरीर से कोलेस्ट्रोल की मात्रा को घटा सकते है।
  • केरविल से आप खुजली के लक्षणों से भी छुटकारा पा सकते है, लेकिन इसके लिए आपको केरविल का पेस्ट बनाकर खुजली वाले स्थान पर लगाना होगा। ये प्रक्रिया से आप केवल खुजली को दूर नहीं करते बल्कि सूखी त्वचा से भी आराम पाते है।
  • आज कल ज्यादातर लोग सुंदरता को लेकर बड़े चिंतित रहते है। केरविल के उपयोग से आप एक्ने और पिम्पल को दूर कर सकेंगे। इसके लिए आपको केरविल का पेस्ट अपने एक्ने वाले स्थान पर लगाना है। ये त्वचा सम्बंधित समस्या को दूर करता है और साथ ही पोर को भी साफ़ करता है।
  • केरविल में बालों के लिए भी बहुत लाभ भरे पड़े है। केरविल के तेल को रोजाना सिर पर लगाकर मसाज करने से बालों की जड़ मजबूत बनती है।
  • बालों के अंदरूनी भाग के अलावा केरविल बालों पर बहार से भी काम करता है। ये सुस्त और सूखे दिखने वाले बालों पर प्राकृतिक रूप से कंडीशनर का काम करता है जिस से बाल नियंत्रित और सुंदर दिखने लगते है।
  • केरविल के तेल के उपयोग से आप अपने बालों को वातावरण में मौजूद हानिकारक केमिकल से बचा सकते है और उन्हें स्वस्थ रख सकते है।

केरविल जड़ी बूटी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी (Health benefits of chervil herb)

आँखों की रौशनी बढ़ाये (Improving vision hai chervil ke fayde)

शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग आँख है जिसके बिना सब कुछ काला पड़ जाता है। ये हर्ब से आप अपनी आँखों की रौशनी को बढ़ा सकते है। हम ज्यादातर लैपटॉप, टेलीविज़न और स्मार्ट फ़ोन का उपयोग करते रहते है जिन से हमारी आँखों पर उनसे निकलने वाले रेस से बुरा प्रभाव पड़ता है। अपनी आँखों की रौशनी बढाने के लिए आप केरविल को कच्चा या पका कर खा सकते है।

खून को बढ़ाये (Blood production hai chervil ke labh)

आपने ये तो सुना ही होगा की शरीर में कम ब्लड काउंट या कम RBC काउंट से शरीर कमज़ोर पड़ जाता है और इस कारण वो शरीर रोग का शिकार भी तुरुन्त बन सकता है। इसलिए यह आवश्यक है की आप उन खानों को खाए जिसमे शरीर में खून बढाने की क्षमता हो। केरविल एक ऐसा प्राकृतिक हर्ब है जिस से आप अपने शरीर में खून की मात्रा को बढ़ा सकते है।

केरविल हर्ब सुंदरता के लिए लाभकारी (Beauty benefits of chervil herb)

बालों को गिरने से रोके (Restricts hair fall se chervil ke beauty labh)

आज कल सभी लोग बालों के गिरने के बारे में शिकायत करते रहते है। इस समस्या से कोई भी उम्र का व्यक्ति गुज़र सकता है। कम उम्र से लेकर ज्यादा उम्र के व्यक्ति भी इस समस्या का शिकार बन चुकें है। इसलिए सभी एक ऐसा उपाय प्राप्त करना चाहते है जिस से वे अपने बालों का गिरना रोक सकें। इसलिए केरविल के जूस को अपने बाल और बालों की जड़ पर लगाने से आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होगा।

त्वचा की बनावट को सुधारे (Improves skin texture)

आपने कुछ डार्क स्पॉट, झुर्रियां / रिंकल, और त्वचा का असमतल रंग देखा होगा। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपने महंगी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का भी उपयोग किया होगा लेकिन आप इस समस्या को अच्छे से दूर नहीं कर पा रहे होंगे। लेकिन केरविल आपकी त्वचा सम्बंधित समस्या को आसानी से दूर कर सकता है। आपको केरविल का पेस्ट बनाना है और उसमे 2 से 3 बूंद निम्बू रस को डालना है। अब इसे लगाकर 20 मिनट रहने दें और फिर इस पेस्ट को धो लें। इसके उपयोग से आपको सुंदर और बेहतरीन त्वचा प्राप्त होगी।
त्वचा की मॉइस्चराइजिंग के लिए एवोकेडो से बने हुये घरेलू फेशियल फेस पैक और फेस मास्क
मुख्य रूप से मध्य और दक्षिणी अमेरिका में मिलने वाला यह फल एवोकेडो विटामिन ऐ, बी और ई के साथ साथ अनेक पोषक तत्वों का भण्डार होता है जो त्वचा के लिए एक बेहतर औषधि के रूप में अति उपयोगी होता है। अंडा के आकार के इस हरे गूदेदार फल में सिर्फ एक भी बीज निकलता है। एवोकेडो में मिलने वाले एंटी बैक्टीरियल यौगिक त्वचा को साफ़ व सुरक्षित रखते हैं तथा मुहासों और एक्ने जैसी त्वचा की आम समस्याओं को दूर करते हैं । विटामिन्स, मिनरल्स और पोषक तत्वों से भरपूर यह फल त्वचा के लिए बेहद उपयोगी है। घरेलू नुस्खे, नीचे दिये गये एवोकेडो से बने हुये फेस पैक और फेस मास्क घर पर आसानी से बनाये जा सकते हैं और जिनको अपनाकर आप भी अपनी त्वचा को सुरक्षित रख सकते हैं।

घरेलू फेस पैक एवोकेडो फेशियल फेस पैक, फेस मास्क (Homemade avocado face packs, face masks)

एवोकैडो और शहद का बना फेशियल फेस पैक (Avocado & honey face mask)

फेस पैक बनाने की विधि (procedure)

फेस पैक बनाना, ताज़ा एवोकैडोके फल को काटकर बीज निकाल दें और पानी मिलाकर पेस्ट बना लें, इस पेस्ट में आधा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगायें और 10 से 15  मिनिट के लिए छोड़ दें और फिर ठन्डे पानी से चेहरे को धो लें।

एवोकैडो और केले का पैक (Avocado & banana face pack)

फेस पैक बनाने की विधि (facial kaise kare hindi me)

फेस पैक बनाना, एवोकेडो को मसल कर उसमे मसला हुआ केला और अंडा मिलाएं, इस पूरे मिश्रण से पेस्ट तैयार कर के चेहरे पर लगायें और 10 मिनिट बाद साफ़ पानी से धो लें । चेहरा खिल उठेगा।

एवोकैडो और दही का फेस पैक (Avocado & curd face pack)

फेस पैक बनाने की विधि (procedure)

एवोकैडो के कुछ टुकड़ों को मसल कर उसमे आधा चम्मच शहद और आधा कप दही मिलायें इस सारी सामग्री को पीसकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट बाद पानी से धो लें।

एवोकेडो और नीबू का फेस पैक (Avocado & lemon gharelu face pack hindi me)

फेस पैक बनाने की विधि (procedure)

एक पका हुआ एवोकेडो और एक नीबू लें, एवोकेडो को छील कर उसे दो भागों के काटकर उसमे से बीज को अलग कर लें। अब इस कटे हुये एवोकेडो को मसल कर उसमे नीबू मिलाकर पेस्ट बना लें। इस अच्छी तरह से मिक्स किये गये पेस्ट को चेहरे पर लगायें और कुछ देर बाद पानी से धो लें। यह पैक मृत त्वचा की मरम्मत करता है और त्वचा के गोरेपन को निखारता है।

एवोकेडो और गाजर का फेस पैक (Avocado & carrot face pack)

फेस पैक बनाने की विधि (procedure)

एवोकेडो और गाजर को मसल कर गाढ़ा पेस्ट बना लें और उसमे 2 चम्मच शहद और अंडा मिलायें। इस पूरे मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे पर लगाये और 30 मिनिट बाद धो लें, चेहरा दमकने लगेगा।
इस प्रकार एवोकेडो के साथ इस सामग्री मिला कर कई तरह के फेस पैक बनाये जा सकते हैं और उन्हें अपना कर अपने चेहरे की त्वचा को मॉइस्चराइज किया जा सकता है। अपने एंटी बैक्टीरियल गुणों की वजह से एवोकेडो त्वचा की अन्य समस्याओं से भी इसकी हिफाजत करता है और इसे तरोताजा बनाये रखता है। इन फेस पैक और फेस मास्क्स के इस्तेमाल के बाद आप को मिलती हैं एक शानदार और दमकती त्वचा।

दलिए और अवोकेडो का फेस पैक (Oatmeal avocado face mask)

दलिया त्वचा के बेहतरीन स्क्रबर (scrubber) के रूप में जाना जाता है क्योंकि यह खुरदुरा और दानेदार होता है और मृत त्वचा को निकालने में मदद करता है। अवोकेडो अपने नमी प्रदान करने वाले गुणों के लिए जाना जाता है, जिससे आपकी त्वचा मुलायम और सुन्दर हो जाती है। अतः दलिए और अवोकेडो का मिश्रण चेहरे को नमी देने और क्षतिग्रस्त त्वचा को ठीक करने का दोहरा काम बखूबी रूप से करता है। इन दोनों उत्पादों से फेस मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए आधा कप पका हुआ दलिया और पका हुआ आधा अवोकेडो। सबसे पहले पैक में दिए गए निर्देशों के अनुसार दलिए को पका लें और इसमें पिसा हुआ आधा अवोकेडो तब तक मिश्रित करें जब तक यह मिश्रण गांठों से मुक्त नहीं हो जाता। अब इसे अपने चेहरे पर प्यार से लगाएं और 15 मिनट के लिए के लिए छोड़ दें जब तक यह सूख नहीं जाता। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें और एक नर्म तौलिये से अपनी त्वचा को अच्छे से पोंछ लें।

अवोकेडो और अंडे का फेस मास्क (Avocado egg face mask)

त्वचा को नमी प्रदान करने के लिए एक और मास्क काफी प्रभावी होता है और वह है अवोकेडो और अंडे की सफेदी का मास्क। अंडे की सफेदी हमारी त्वचा के रोमछिद्रों (pores) के नीचे जमे हुए अतिरिक्त मात्रा में सीबम (sebum) को सोखने में काफी कारगर साबित होती है, जिसके फलस्वरूप एक्ने (acne) की समस्या से निजात प्राप्त होती है। अवोकेडो के साथ मिलकर यह फेस मास्क तैलीय त्वचा के लिए बेहतरीन सिद्ध होता है। इस फेस मास्क का निर्माण करने के लिए आपको चाहिए : –
  • पका हुआ आधा अवोकेडो
  • 1 अंडे की सफेदी
  • 1 चम्मच ताज़े नींबू का रस
सबसे पहले अवोकेडो को मसलकर कांटे की मदद से बिना किसी गाँठ वाला एक नर्म पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे अंडे की सफेदी के मिश्रण के साथ डाल दें और इस मिश्रण में नींबू का रस भी मिलाएं। अब इस मिश्रण को प्यार से अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। समय समाप्त होने पर इसे गुनगुने पानी से धो लें।

खीरा और अवोकेडो (Cucumber with avocado)

यह एक ऐसा फेस मास्क है जो एक्ने के उपचार के लिए काफी विख्यात है। एक फेस मास्क में इन दोनों तत्वों के मिश्रण से आपको काफी अच्छा परिणाम प्राप्त होता है। इसके लियेब आपको काफी साधारण क़दमों का पालन करना होगा।
  • सबसे पहले एक छोटे पात्र में आधा कप अवोकेडो का गूदा लें और इसे 2 चम्मच खीरे के रस के साथ मिश्रित करें।
  • अब अपने साफ़ चेहरे पर इस मास्क का प्रयोग करें और 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • समय समाप्त होने पर अपने चेहरे को हल्के गर्म पानी से धो लें और एक नर्म तौलिए से पोंछ लें।

अवोकेडो फेस मास्क के त्वचा पर फायदे (Avocado face mask skin benefits)

  • अवोकेडो फेस मास्क त्वचा की समस्याओं का निराकरण करने के घरेलू उपायों में आते हैं, अतः ये रसायनों से युक्त होते हैं और इसी वजह से ये हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त हैं।
  • क्योंकि ये रसायनों से मुक्त होते हैं, अतः ये उन रसायन युक्त उत्पादों से कहीं बेहतर साबित होते हैं जो आपको सौन्दर्य प्रसाधनों की दुकानों पर मिलते हैं। इसके अलावा अवोकेडो एक्ने की समस्या का भी इलाज करता है क्योंकि यह एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया (bacteria) के खिलाफ एंटीजेन (antigen) का कार्य करता है।
  • अवोकेडो एक ऐसा उत्पाद है जो आपकी त्वचा के रोमछिद्रों के अन्दर तक जाता है और इसीलिए बेजान से बेजान त्वचा को भी नमी प्रदान करने में सक्षम होता है।
  • अवोकेडो झुर्रियों को रोकने में काफी चमत्कारी सिद्ध होता है और आपकी त्वचा को दमकता हुआ बनाकर रखता है।
  • क्योंकि अवोकेडो एक घरेलू नुस्खा है, अतः आप इसे किसी भी फलों की दुकान में प्राप्त कर सकते हैं। यह काफी किफायती भी होता है।
  • अवोकेडो अपने बेहतरीन गुणों की वजह से जाना जाता है। ना सिर्फ इसे चमत्कारी भोजन कहा जाता है, बल्कि यह हमारी त्वचा की समस्याओं को दूर करने में भी काफी कारगर साबित होता है। अतः अगर आप अवोकेडो के साथ अन्य किसी उत्पाद का मिश्रण नहीं भी करते हैं, फिर भी यही अकेला काफी होगा। अवोकेडो में आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाने के गुण होते हैं।
  • हमेशा फेस मास्क बनाने के लिए नर्म और पके अवोकेडो का प्रयोग करें, क्योंकि इसे पीसकर महीन पेस्ट में बदलना काफी आसान होगा।
  • मास्क बनाने के बाद इसे कुछ मिनट तक फ्रिज (fridge) में रखना ना भूलें। ऐसा करने से फेस मास्क के प्रयोग के बाद आपको ज़्यादा सुकून प्राप्त होगा।
  • अगर आप झुर्रियों से लड़ने वाला मास्क बनाना चाहते हैं तो इस मिश्रण में अंडे की सफेदी का मिश्रण कर दें। अंडे की सफेदी त्वचा में कसावट लाने का कार्य करती है।
  • हमेशा मास्क लगाने से पहले अपने चेहरे को हल्के गर्म पानी से धो लें, क्योंकि इससे आपकी त्वचा के रोमछिद्र खुल जाएंगे और आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
  • अगर आपकी त्वचा काफी रूखी और कठोर है तो अपने मिश्रण में जैतून के तेल (olive oil) या बादाम के तेल की कुछ बूँदें अवश्य मिश्रित कर लें। यह त्वचा को नमी देने का काम बखूबी करते हैं।
  • ऐसे किसी भी उत्पाद से परहेज करें जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं।
  • अवोकेडो काफी जिद्दी दाग छोड़ देता है, अतः मास्क का प्रयोग करने से पहले कोई पुरानी टी शर्ट (t-shirt) अवश्य पहन लें।