- सुबह उठते ही एक गिलास गरम पानी मे आधा नींबू निचोड़कर पीएं| इसमे एक चम्मच शहद मिलाकर पिएंगे तो ज्यादा फायदा होगा |इससे मेटाबोलिज़म तेज होता है और चर्बी जलती है|
- अदरक को टुकड़ों मे काट लें फिर एक कप पानी मे उबालें | 10 मिनिट तक उबालने के बाद अदरक बाहर निकाल दें और इसे चाय की तरह पीएं|
- लहसुन मे मोटापा कम करने के तत्व होते हैं| एक कप मामूली गरम पानी मे एक नींबू निचोड़ें | लहसुन की तीन जवे इस पानी के साथ लें | चर्बी कम करने का उम्दा उपाय है |रोज सुबह खाली पेट लें|
- बादाम मे मौजूद ओमेगा 3 फेटी एसिड अनावश्यक पेट की चर्बी हटाने मे सहायक है| रोज रात को 9 बादाम पानी मे गलाए और सुबह इनको छीलकर खाएं |
- भोजन से आधे घंटे पूर्व एक चम्मच एप्पल सायडर वेनेगर को एक गिलास पानी मे मिलाकर पीएं| इससे ज्यादा केलोरी जलती है और चर्बी कम होती है|
- पुदीने के पत्ते और हरा धनिया के पत्ते पीस लें ,इसमे नमक और नींबू का रस मिलाकर चटनी तैयार करें| भोजन के साथ प्रयोग करें |इससे मेटाबोलिज़म तेज होता है और फालतू चर्बी खत्म होती है|
- एलोवेरा का जूस पीने से चर्बी पेट मे जमा नही होती| आधा गिलास गरम पानी मे 2 चम्मच एलोवेरा जूस और एक चम्मच जीरा मिश्रण करें | रोज सुबह खाली पेट लें और लेने के बाद एक घंटे तक कुछ न खाएं| चर्बी कम करने का बेहतरीन उपचार है|
Friday, January 13, 2017
Wednesday, January 11, 2017
महिलाएं आजकल अपने शरीर को लेकर काफी सतर्क रहती हैं, और समतल पेट प्राप्त करना आजकल काफी महत्वपूर्ण कारक बन चुका है। रोजाना स्वास्थ्यवर्धक खानपान और व्यायाम के बाद भी कई लोग समतल पेट प्राप्त नहीं कर पाते। अगर आप इसपर रोजाना काफी कड़ी मेहनत नहीं करेंगे तो आपके लिए पेट समतल करना काफी कठिन हो जाएगा। लोग पेट को समतल करने के लिए जिम (gym) या अन्य किसी स्वास्थ्य वृद्धि संगठन में शामिल होने से भी परहेज नहीं करते। इनमें से कई लोग अपने पेट का आकार कम करने में सफल भी होते हैं। आपको ऐसे चमत्कारी भोजन का सेवन करने की ज़रुरत है जिससे आपको समतल पेट प्राप्त हो सके। पर इसके साथ ही समतल पेट प्राप्त करने के लिए आपको अन्य तरीकों का भी इस्तेमाल करना चाहिए।
आपने पेट को समतल और वसा से मुक्त करने के बहुत से तरीके अपनाए होंगे। पर काफी कम लोगों को ही इस प्रक्रिया में सफलता प्राप्त होती है। आप अवश्य ही उन सभी सुझावों का पालन कर रहे होंगे, जो आपके दोस्तों एवं रिश्तेदारों ने आपको दी होगी। अगर आप अपना वज़न कम करने में सफल हो भी जाती हैं, तो भी पेट को समतल करना आसान नहीं होता। अपने बड़े पेट का आकार सुधारने के लिए आपको विशेषज्ञों की सहायता की आवश्यकता पड़ती है। जी हाँ, खानपान और व्यायाम तो ज़रूरी हैं ही, पर इसके साथ ऐसे कई तरीके और उपाय भी हैं जिनका पालन आपके लिए करना काफी आवश्यक है।
महिलाओं के लिए पेट कम करने के श्रेष्ठ तरीके (Best flat belly tips for women)
सही समय पर खानपान करें (Perfect schedule for meals)
कुछ लोग भोजन करने में काफी देर करते हैं जिसकी वजह से ना सिर्फ उनके वज़न और पेट की चर्बी में वृद्धि होती है, बल्कि इससे उनके स्वास्थ्य में भी काफी गिरावट आती है। अगर आप नाश्ते, दोपहर के खाने, शाम के नाश्ते और रात के भोजन को इसी प्रकार से करने की आदत डालें, तो इससे आपको पेट समतल करने में आसानी होगी। अगर आप समय से भोजन करते हैं तो इससे आपके मेटाबोलिज्म (metabolism) में वृद्धि होगी और आपके शरीर के चीनी के स्तर में भी नियंत्रण आएगा। यह आपके समतल पेट प्राप्त करने की तरफ एक कदम होगा।
चीनी से परहेज करें (Avoid sugar)
खाद्य विशेषज्ञों के अनुसार चीनी आपके वज़न कम करने के लक्ष्य का सबसे बड़ा शत्रु होता है। अतः जितना हो सके चीनी का सेवन कम करें। अपने हर भोजन में चीनी की मात्रा ना के बराबर लेने की चेष्टा करें। क्योंकि हमें अपने गर्म पेय पदार्थों जैसे कॉफ़ी (coffee) और चाय में चीनी डालने की आदत होती है, इस आदत की वजह से हमारे समतल पेट पाने का लक्ष्य पूरा नहीं होता। अतः आपको चीनी की जगह कोई और उत्पाद प्रयोग में लाना चाहिए। शहद का प्रयोग करें क्योंकि यह काफी स्वास्थ्यकर होता है और चीनी का काम बखूबी करता है।
पेट कम करने का उपाय – कार्डियो व्यायाम (Cardio exercises)
समतल पेट प्राप्त करने के लिए आपको कार्डियो व्यायामों का भी उपयोग करना चाहिए। एक बार आपके खानपान के समय का पालन हो जाने के बाद आपका अगला कदम कार्डियो व्यायाम होना चाहिए। यह कदम काफी ज़रूरी है क्योंकि यह आपके शरीर से चर्बी की परत को दूर करता है और आपको स्वस्थ बनाए रखता है। इन व्यायामों को करने का भी एक सही समय होता है जिसका पालन किया जाना चाहिए। दिन में 20 मिनट और हफ्ते में 5 दिन कार्डियो व्यायामों का प्रयोग करें।
पेट का मोटापा कम करने के उपाय – रफेज या फाइबर युक्त भोजन (Roughage or fibrous food)
जब आप अपना भोजन कर रहे हों तो इस बात को सुनिश्चित करें कि रफेज का सेवन अवश्य करें। इसका कारण यह है कि बड़े पेट वाले लोगों को मल मूत्र का त्याग करने में भी समस्या का अनुभव होता है। रफेज युक्त भोजन का सेवन करने से आपकी आँतों से मल का निकास काफी आसानी से होगा तथा आपको समतल पेट प्राप्त करने में काफी आसानी होगी। सहजन और दलिए जैसे कुछ प्राकृतिक खाद्य पदार्थ हैं जो आसानी से आपका पेट साफ़ करने में मदद करेंगे।
कम सोडियम नमक (Low sodium salt)
जब आप कोई सब्जी या नाश्ता बनाती हैं तो इसमें नमक का इस्तेमाल करना ज़रूरी है, क्योंकि नमक के बिना खाने में कोई भी स्वाद नहीं आता। पर हममें से ज़्यादातर लोग सोडियम की भरपूर मात्रा से भरे नमक का अंधाधुंध इस्तेमाल करते हैं। नमक में मौजूद सोडियम काफी हानिकारक होता है और इससे आपका पेट फूल जाता है। इसकी बजाय समुद्री नमक या कोशर (kosher) नमक का प्रयोग करें, क्योंकि इनमें सोडियम की मात्रा काफी कम होती है औएये काफी स्वास्थ्यप्रद भी होते हैं। अगर आप समतल पेट प्राप्त करने के लिए रात दिन मेहनत कर रही हैं तो अपने खाने में समुद्री नमक का समावेश करना एक आवश्यक कदम होगा।
समतल पेट प्राप्त करने के चालाकी भरे नुस्खे (Flat belly cheats)
कई बार आपका पेट काफी बड़ा होने पर भी आप दुबले पतले दिख सकती हैं और आपका पेट भी समतल दिखता है। इसके लिए कुछ अदभुत तरीके उपलब्ध हैं। आपको सिर्फ इतना करना है कि इसके लिए अपने ट्रॉउज़र (trouser) की लम्बाई छोटी करनी है। इसकी बजाय ऐसी पतलून पहनें जिनकी लम्बाई आपकी जाँघों तक हो। आपने पतलून के ऊपर जो कमीज़ पहनी है वह खासकर पेट के भाग के पास ढीली होनी चाहिए।
पेट अंदर करने का तरीका – साबुत अनाज (Whole grains)
अपने खानपान में स्वास्थ्यकर भोजनों को शामिल करें और उन फ़ास्ट फूड्स (fast food) का सेवन पूरी तरह बंद कर दें, जो आप लम्बे समय से खाती आ रही हैं। आपको साबुत अनाज से बने हुए ब्रेड (bread) का सेवन करना चाहिए। इससे आपके पेट की चर्बी काफी हद तक कम होगी और आप समतल पेट के साथ स्वस्थ और सुन्दर लगेंगी। आप साबुत अनाज के भोजन के साथ काफी मात्रा में पेट की चर्बी से मुक्ति प्राप्त कर सकती हैं।
छोटे आहार (Smaller meals)
सिर्फ खाद्य पदार्थों और खाद्य तत्वों के हिसाब से भोजन प्रणाली का अनुसरण करना ही काफी नहीं है। इसकी बजाय आपको भोजन की मात्रा का भी ध्यान रखना चाहिए। आपको एक ही बार में पेट को भरने वाला भोजन नहीं करना चाहिए। इसकी बजाय भोजन को कई भागों में विभक्त करके खाएं। जी हाँ, भोजन का आकार छोटा होना चाहिए। आप दिन में कई बार छोटे आहार का सेवन कर सकते हैं, पर एक बार में सारे भोजन का सेवन ना करें।
वसा के प्रकार को पहचानना (Recognizing types of fats)
पतले होने और समतल पेट प्राप्त करने के लिए आपको सही मात्रा में वसा का सेवन करना चाहिए। पर हर प्रकार का वसा आपके लिए सही नहीं होगा। आपके दिमाग में एक सवाल होना चाहिए कि कौन सा वसा आपके लिए सही साबित होगा। आपको मोनो अनसैचुरेटेड वसा (mono unsaturated fats) जैसे स्वास्थ्यकर तेल, नट्स (nuts), खुबानी आदि का सेवन करना चाहिए। पर प्रोसेस्ड (processed) खाद्य पदार्थों जैसे भुने हुए पदार्थों से परहेज करें क्योंकि इनमें ट्रांस फैटस (trans fats) होते हैं।
पेट कम करने के घरेलू नुस्खे – फलों के रस (Fruit juices)
ऐसे फलों के रस का सेवन करना आपके लिए लाभदायक होगा जिसमें चीनी की मात्रा ना हो। आपको शायद इस बात का अहसास ना हो कि रोज़ाना चीनी का सेवन करने से भी एक व्यक्ति मोटा हो सकता है और फलस्वरूप दिखने में भी अनाकर्षक हो सकता है। अतः आप चीनी के बदले प्राकृतिक रूप से मिठास पैदा करने वाले उत्पादों का प्रयोग कर सकते हैं, जैसे कि फलों का रस और शहद। फलों के रस की मदद से भी आपको ऊर्जा प्राप्त करने और सारा दिन कार्यशील रहने में मदद मिलेगी। गर्मियों के दौरान जब आपके शरीर में पानी की मात्रा कम हो रही हो तो फलों का रस आपकी मदद कर सकता है।
अदरक (ginger) उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में पैदा होने वाला एक खास पौधा है जिसकी जड़ों का इस्तेमाल मसालों के रूप में भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा अदरक के औषधिय गुण भी अनेक है जिनकी मदद से अदरक को गुणों का खज़ाना माना जाता है। पाक कला में अदरक का इस्तेमाल पिछले 4000 सालों से होता आ रहा है। इसके अलावा इसे पाचन संबंधी रोगों, जी मिचलाने पर तथा डायरिया जैसे रोगों में इस्तेमाल किया जा रहा है। आप अगर गौर से देखें तो पाएंगे कि, वजन घटाने के लिए (vajan ghatane ke liye) इस्तेमाल की जाने वाले सप्लिमेंट्री आहार में भी अदरक का प्रयोग किया जाता है, वैसे अभी तक लिखित रूप में यह प्रमाणित नहीं किया गया है कि अदरक वजन कम करने में मदद करता है, पर वजन कम करने से जुड़े कुछ स्वास्थ्य लाभ हैं जो अदरक के सेवन से प्राप्त किए जा सकते हैं।
आयुर्वेद में शरीर को भीतर से संतुलित रखने के लिए अदरक के प्रयोग की बात कही गयी है। नीचे कुछ चरणों के माध्यम से हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि किस प्रकार वेट लॉस करने के लिए (weight lose karne ke liye) अदरक के साथ शहद का प्रयोग किया जा सकता है।
वज़न घटाने के टिप्स (Weight lose ke liye tips Hindi me)
स्टेप 1 (Step 1)
नियमित रूप से चाय में अदरक का प्रयोग कर पाचन में सुधार किया जा सकता है, अगर आपको पाचन से संबन्धित कोई समस्या है तो रोज चाय के साथ अदरक का प्रयोग करें। आयुर्वेद के अनुसार अदरक का भोजन में किसी भी तरह से किया गया प्रयोग शरीर के वेट लॉस (weight lose) में मदद करता है। अदरक से पेट संबंधी तकलीफ़ें दूर होती हैं और आंतों कि क्रियाओं को भी सुचारु रूप से काम करने में सुविधा मिलती है।
स्टेप 2 (Step 2)
रोज़ अपने भोजन के पहले कच्चे अदरक के टुकड़े को मुंह में रख कर चबाएँ। अगर आपको इसका स्वाद अच्छा न लगता हो तो अदरक को कद्दूकस कर लें और इसमें नमक (salt) और नींबू का रस (lemon juice) मिलाकर भोजन के पहले लें। अल्प मात्रा में लिया गया यह अदरक आपकी भूख को कम तो करता ही है साथ ही अच्छे पाचन के लिए भी शरीर को प्रोत्साहित करता है।
स्टेप 3 (Step 3)
अपने खाने में रोज अदरक का प्रयोग आसानी से किया जा सकता है, आप जिस सब्जी में चाहें, इसे मिला कर सेहत को लाभ पहुंचा सकते हैं। अदरक को पेस्ट बना कर या कद्दूकस करके मसाले के साथ करी या सब्जी में मिलाएँ और स्वास्थ्य लाभ लें।
स्टेप 4 (Step 4)
1 चम्मच गुग्गल को पानी में मिलाएँ, इसमें स्वाद को बढ़ाने के लिए शहद मिला सकते हैं इसके साथ अदरक का रस मिलकर इस मिश्रण को दिन में दो से तीन बार पीएं। यह गुग्गल के साथ अदरक और शहद (honey) का प्रयोग वजन घटाने में मदद करता है। इसके नियमित प्रयोग से कुछ महीनों के अंदर ही आप फर्क महसूस करेंगे।
कैसे बनाएँ अदरक की चाय, मोटापा कम करने के घरेलू नुस्खे हिन्दी में (Motapa kam karne ke gharelu nuskhe Hindi me)
एक से डेढ़ इंच ताज़े अदरक का टुकड़ा लें और इसे कद्दूकस कर लें। आप चाहें तो इसे कुचल कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 1 कप पानी गरम करने रखें और जब इस पानी में उबाल आ जाए तो इसमें अदरक डाल दें। इसे 10 मिनट तक उबालें ताकि अदरक का सारा अर्क या औषधिय गुण पानी में आ जाएँ। इसके बाद इसमें चाय की पत्ती डालें और उचित रंग आने पर छान लें। इस अदरक की चाय में शहद मिला लें और वेट लॉस के लिए रोजाना इस अदरक शहद वाली चाय का इस्तेमाल करें। मोटापा कम करने के घरेलू उपाय में अदरक के साथ शहद का प्रयोग कर आप आसानी से कम समय में वेट लॉस के लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
अदरक और शहद के फायदे (Adrak ki chai ke fayde, The benefits of gingered honey)
अदरक की चाय हमारे मेटाबोलिस्म की संख्या को बढ़ाने में मदद करती है वहीं शुद्ध शहद का प्रयोग अदरक के साथ करने से यह दुगुने तरीके से शरीर पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। यह मुख्य रूप से पाचन को बेहतर करता है। अगर आप एक कप इस अदरक वाली चाय में एक चम्मच शहद मिलाकर खान एके पहले सेवन करते हैं तो निश्चित रूप से यह आपके शरीर के ब्लड शुगर को संतुलित रखने से साथ साथ आपके वजन को भी नियंत्रण में रखेगा। आप इस दौरान अगर भरी भरकम आहार भी लेते हैं तब भी यह वेट लॉस में आपके लिए सहायक साबित होता है। यह ड्रिंक आपके शरीर की कैलोरी को सही तरीके से प्रयोग में लाने और जमा वसा को पिघलाकर कम करने में भी आपके शरीर की मदद करता है।
वजन कम करने के लिए शहद का घरेलू उपाय (Honey for weight lose, Benefits of honey in hindi)
शहद मिठाई और गुणों से भरपूर होने के साथ साथ वेट लॉस के लिए एक चमत्कारी उपाय है। वजन कम करने के घरेलू उपाय में भी इसका बहुत योगदान है। आपने अक्सर सुना होगा की सेहतमंद चीज़ें प्रायः स्वाद में अच्छी नहीं होती लेकिन शहद के क्षेत्र में यह बिल्कुल ही विपरीत है। यह खाने में जितना मीठा व स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी माना जाता है। शुद्ध शहद का सेवन करने से न केवन शरीर की वसा कम होती है बल्कि आपका भीतरी निखार भी बाहर आता है आपकी सुंदरता पहले से अधिक बढ़ जाती है। इस आर्टिकल में आपको पता चलेगा कि किस प्रकार अदरक और शहद का सही तरीके से किया गया प्रयोग वेट लॉस में मदद करते हुये आपके पूरे सेहत को बेहतर रखता है। इस दोनों को एक साथ मिलाकर सेवन करने से शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं जो शरीर के लिए वास्तविक रूप से बहुत फायदेमंद होते हैं।
शहद के लाभ (Shahad ke fayade / Benefits of Honey)
शहद में राइबोफ्लेविन, आयरन, मैंगनीज और विटामिन बी6 मौजूद रहते हैं जो शरीर में प्रवेश कर विभिन्न तरह से सेहत की रक्षा करते हैं। शहद में फ़ेनोलिक घटक मौजूद होते हैं जो एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट माने जाते हैं। ये सभी एंटीऑक्सीडेंट्स हमें हमारे रोज़मर्रा के जीवन में स्वस्थ बने रहने के लिए मदद करते हैं। ये सूक्ष्म कानों से शरीर की रक्षा करते हैं साथ ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूती प्रदान करते हैं।
इन सब के अलावा शहद में शरीर की वसा को पिघलाने को भी गुण पाया जाता है। ये शरीर में एस्ट्रिनजेंट का काम करते हैं जशरीर में मौजूद तैलीय तत्व को सूखाकर शरीर से बाहर करने का कार्य करता है।हनी या शहद को त्वरित ऊर्जादायक भी माना जाता है जिसके सेवन से आपका शरीर तुरंत प्राकृतिक तरीके से एनर्जी प्राप्त कर पुनः ऊर्जावान हो जाता है। इसकी मिठास या मीठे स्वाद की वजह से इसका कई तरह से व्यंजनों में भी इस्तेमाल किया जाता है।
शहद के प्राकृतिक गुण अनेक व भिन्न भिन्न हैं जो शरीर की कई तरह से सहायता करने के लिए जाने जाते हैं। इसके सेवन के पहले इसे खरीदते समय शहद की गुणवत्ता की जांच करना भी बहुत ज़्यादा ज़रूरी है वरना आप इसके लाभों से वंचित रह सकते हैं। शहद के सभी और बेहतरीन लाभों को प्राप्त करने के लिए उचित गुणवत्ता वाला शहद ही खरीदें व इस्तेमाल करें, शुद्ध शहद कैलोरी में थोड़ा अधिक हो सकता है इसीलिए इसकी मात्रा का ध्यान रखने के बाद ही अपने नियमित आहार में इसे शामिल करें।
health
weight loss
वजन घटाने के घरेलू नुस्खे में लहसुन के फायदे
वजन घटाने के घरेलू नुस्खे में लहसुन के फायदे
लहसुन (garlic) सेहत के लिए अपने अत्यधिक फ़ायदों की वजह से जाना जाता है। यह शरीर के मेटाबोलिस्म (metabolism) को बढ़ाने से शुरू करते हुये शरीर को कई प्रकार के इन्फेक्शन (infection) से बचाता भी है। इसे एक ऐसा पदार्थ भी माना जाता है जिसका सेवन करने पर दिल की बिमारियाँ दूर रहती है और दिल भी सेहतमंद रहता है। आयुर्वेद में इसकी मदद से कई दवाएँ बनाई जाती है, लहसुन की ये छोटी छोटी कलियाँ गुणों से भरपूर होती हैं। एक ताज़ा शोध के मुताबिक लहसुन का उचित मात्रा में प्रयोग खाने के साथ करने पर वेट लॉस जैसे फ़ायदों को भी प्राप्त किया जा सकता है। भोजन के साथ लहसुन का उपयोग और सही एक्सरसाइज़ द्वारा वजन घटाना आसान है।
लहसुन की कलियों में मौजूद कुछ घटक वेट लॉस (weight lose) या मोटापा घटाने में मददगार होते हैं और ये घटक लहसुन से आने वाली तीखी गंध और स्वाद के लिए जिम्मेदार होते हैं। लहसुन में मौजूद एलीसीन (allicin) जो कि सल्फरयुक्त घटक है, यह मोटापे को कम करने के लिए शरीर की खास तरह से मदद करता है, यह शरीर में मेटाबोलिस्म की संख्या को भी बढ़ाता है। इसे शरीर में वसा के अतिरिक्त जमाव को रोकने वाला घटक भी माना जाता है। यह वसा का यह जमाव शरीर में फैट सेल्स को बढ़ाता है और इसी की वजह से शरीर का वजन बढ़ता है। अगर आप अपने शरीर में मोटापे को बढ़ने नहीं देना चाहते या मोटापा कम करने के लिए (motapa kam karne ke liye) तो आपको इन फैट सेल्स (fat cells) को निर्मित होने से रोकना होगा, हमारे शरीर के मेटाबोलिस्म इस फैट सेल को नियंत्रित रख कर एटीरिक्त चर्बी जमा होने नहीं देते।
लहसुन एक ऐसा तत्व है जिसका प्रयोग मोटापा कम करने के लिए (motapa kam karne ke liye) किया जाता है यह वेट लॉस (weight lose) के तुरंत परिणाम देने में सहायक है। सेहतमंद आहार और नियमित एक्सरसाइज़ के साथ लहसुन का सही इस्तेमाल आपके शरीर के बढ़ते वजन को कम करने में मदद करता है। तो जब भी आप मोटापा कम करने के लिए लहसुन को अपने आहार में शामिल करने जा रहे हों तो इसके साथ आपको सही जीवन शैली और नियमित एक्सरसाइज़ को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा।
वजन घटाने के लिए लहसुन का प्राकृतिक प्रयोग (How to lose weight, weight lose tips with garlic)
अब हम आपको विस्तार से बताते हैं कि, किस प्रकार लहसुन से वजन कम किया जा सकता है? लहसुन की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे कई तरीकों से खाया जा सकता है। आप चाहें तो इसे कच्चा या सब्जी में पका कर भी खा सकते हैं। किसी नमकीन डिश के अलावा भी इसे वजन कम करने के प्राकृतिक उपाय (wajan kam karne ke prakritik upay) के रूप में अचार बना कर भी लिया जा सकता है। लहसुन के अचार को नियमित रूप से ग्रहण कर आप मोटापा घटाने के उपाय कर सकते हैं। इसके अलावा सब्जी या किसी सूप में डालकर भी आसानी से लहसुन का सेवन किया जा सकता है।
जब आप लहसुन का प्रयोग वेट लॉस में करने जा रहे हों तो इसका सबसे अच्छा तरीका खाली पेट में लेना है। आप सुबह खाली पेट लहसुन की कुछ ताज़ा कलियों का सेवन कर सकते हैं। यह तरीका लहसुन से वेट लॉस (lahsun se weight lose) का सबसे उत्तम तरीका है। खाली पेट में लिया गया यह लहसुन बहुत जल्दी असर दिखाता है। यह आपके शरीर के मेटाबोलिस्म को तेज़ी से बढ़ाता है।
वजन कम करने के उपाय हिन्दी में : मार्निंग ड्रिंक के साथ लहसुन (Weight lose tips in Hindi with morning drink with garlic)
लहसुन की कलियों को छिलकर टुकड़े कर लें और इसे दस मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ऐसा माना जाता है कि, लहसुन को काटने पर उनमें से कुछ खास एंजाइम्स का स्त्रावण होता है जो कुछ देर बाद सक्रिय होने शुरू होते हैं इसीलिए इन्हें काटने के कुछ देर बाद खाना चाहिए।
अब इन कटे हुये लहसुन की कलियों को लें और एक गिलास हल्के गर्म पानी में 1 चम्मच नींबू का रस मिला लें। इस गर्म पानी से साथ कटे हुये लहसुन के टुकड़ों को चबा कर खाएं और नींबू का रस मिला हुआ यह गर्म पानी पी लें। यह उपाय आपके मोटापा घटाने की प्रक्रिया को तेज करता है और जल्दी ही आपका असर दिखाना शुरू कर देता है। अगर अपना वजन कम करना चाहते हैं तो लहसुन को इस प्रयोग का निर्देशानुसार पालन करें।
मोटापा घटाने के लिए लंच के पहले लें ये सूप (Pre-lunch soup with garlic, motapa kam karne ke upay Hindi me)
वजन कम करने के घरेलू उपाय (wajan kam karne ke gharelu upay) में आप अपनी मनपसंद सब्जियों का सूप लहसुन की मदद से बनाकर प्रयोग कर सकती हैं। यह लंच के पहले का सूप आपकी भूख को कम करता है और साथ ही लहसुन से वजन कम करने के फायदे और बाकी सब्जियों का पोषक तत्व भी आपको बिना किसी विशेष परिश्रम के मिल जाता है। सूप बनाने के लिए आप अपनी पसंद के अनुसार सब्जियों का चुनाव कर सकती हैं। इसमें उपयुक्त मात्रा में लहसुन को छिलकर और कुचल कर मिला लें। वजन कम करने के लिए सूप में काली मिर्च का अनिवार्य रूप से प्रयोग किया जाना चाहिए। यह आपके बढ़ते हुये वजन को नियंत्रित करता है और मोटापा घटाने के उपाय में आपकी मदद करता है।
गार्लिक ब्रेड – पेट की चर्बी कम करने के उपाय (Weight lose with garlic bread)
गार्लिक ब्रेड एक बेहतरीन व्यंजन है जो ज़्यादातर लोगों को पसंद होता है। अगर आप इसे घर पर बनाकर इस्तेमाल करें तो यह आपके वेट लॉस (weight loss) में भी मदद कर सकता है। वजन कम करने के लिए गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए होल ग्रेन आते का प्रयोग करें, या अप इसकी जगह चोकर वाले गेंहू के आटे का भी प्रयोग कर सकते हैं। इससे साबुत अनाज का पोषण आपको मिलता है जिसमें कई विटामिन, प्रोटीन और फाइबर आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं और लहसुन की मात्रा से आपका बढ़ता वजन भी काबू में आता है।
वेट लॉस टिप्स, वजन कम करने के लिए वेजीटेबल स्मूदी (Vegetable smoothie for weight loss)
शरीर को कई प्रकार से पोषण देने के लिए वेजीटेबल स्मूदी (vegetable smoothie) आजकल बहुत प्रचलित हो रहा है। आप इसे घर परे अपनी पसंदीदा सब्जियों के साथ बनाकर वेट लॉस के घरेलू नुस्खे (weight lose ke gharelu nuskhe) में शामिल कर सकते हैं। पालक और लौकी वजन कम करने वाली सब्जियों के नाम से जाने जाते हैं। वेट लॉस में इनका महत्व बहुत अधिक है। इस प्रकार के वेजीटेबल स्मूदी को बनाते समय इसमें सब्जियों के साथ कच्चे लहसुन का भी प्रयोग करें। लहसुन को छिलकर सब्जियों के साथ मिलकर जूस बना लें या पीस भी सकते हैं। इसे तैयार करने के तुरंत बाद ही इस्तेमाल कर लेना चाहिए और इस रेसिपी में काली मिर्च का पाउडर मिलना न भूलें।
वजन कम करने के आसान तरीके गार्लिक सप्लीमेंट्स से (Garlic supplements se motapa kaise kam kare in Hindi)
बहुत से लोग लहसुन की तीखी गंध के कारण इसका सेवन नहीं कर पाते और इसके फ़ायदों का लाभ नहीं उठा पाते लेकिन लहसुन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए बाज़ार में कई तरह के ऐसे उत्पाद मौजूद हैं जिनमें लहसुन का अर्क पाया जाता है। ये सभी उत्पाद लहसुन के गुणों से भरपूर होते हैं और इनका सेवन करने में कोई परेशानी नहीं होती पर हो सकता है कि, इनमें मौजूद अन्य तत्व आपके शरीर के साथ तालमेल न बैठा पाएँ इसीलिए यही सलाह दी जाती है कि जितना हो सके प्राकृतिक रूप से वजन कम करने के लिए प्राकृतिक उपायों की ही मदद लें। कच्चे लहसुन से वजन कम किया जा सकता है जो ज़्यादा मुश्किल भी नहीं है लेकिन संतुलित आहार लेने के साथ पर्याप्त एक्सरसाइज के बाद ही आपको इसके बेहतरीन लाभ प्राप्त हो सकते हैं, इसीलिए प्राकृतिक तरीके का ही प्रयोग मोटापा घटाने के लिए किया जाना चाहिए जो कि सबसे सुरक्षित और बेहतर माना जाता है।
वजन घटना या बढ़े हुये मोटापे को कम करना एक मुश्किल काम है लेकिन अपने आहार में सही चीजों को सम्मिलित कर उसका सही तरीके से किया गया प्रयोग वेट लॉस को आसान बना देता है। अंजीर (fig) को वेट लॉस (weight lose) की प्रक्रिया के दौरान इसे अपने आहार में शामिल करने से यह आपकी भूख की तुष्टि तो करता ही है साथ ही आपके आहार को भी सम्पूर्ण बनाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक मिठास आपके भोजन में शर्करा (sugar) की आवश्यकता को पूरा करती है। अंजीर के सेवन से वजन कम करने के उपायों को जानने के पहले यह जानना ज़रूरी है कि, किस तरह अंजीर वेट लॉस में मदद करता है।
फाइबर की उच्च मात्रा (Figs are high in fibre content)
यह सबसे पहला कारण है जिसकी वजह से अंजीर वजन कम करने में सहायक होता है। अंजीर में बहुतायत में प्राकृतिक रेशे या फाइबर पाये जाते हैं जो भूख को कम करते हुये वेट लॉस में मदद करते हैं। भूख के सामी इनका सेवन करने से ये प्राकृतिक फाइबर तत्व पेट को भर देते हैं जिससे भूख का अहसास कम होता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती जिसकी वजह से आप अतिरिक्त कैलोरी के सेवन से बच जाते हैं। ये पाचन को आसान बनाने वाले फाइबर या रेशे आंतों को सही तरीके से कम करने के लिए प्रेरित करते हैं जिससे पाचन अच्छी तरह होता है और कब्ज़, अपचन जैसी समस्याएँ भी दूर हो जाती हैं। यह फल आपके शरीर में मेटाबोलिस्म को बढ़ाता है तथा शरीर में जमी चर्बी या वसा को प्राकृतिक तरीके से जलाने में भी मदद करता है। अगर आप अंजीर का नियमित सेवन करते हैं तो यह आपके थुलथुले पेट को जल्दी और कम समय में कम कर आपको फिट बनाता है। ऐसा मोटापा खास तौर पर बदहज़मी और गैस की वजह से होता है।
फिसिन एंजाइम पाचन में सहायक (Anjeer ke fayde in Hindi – Ficin in figs help in better digestion)
फाइबर तत्व के अलावा अंजीर में भोजन को सुपाच्य तरीके से पचाने के लिए फिसिन नामक एक एंजाइम मौजूद होता है। यह भूख को कम कर भोजन को सुपाच्य रूप में पचने के लिए मदद करता है। यह फिसिन एंजाइम शरीर में मौजूद अन्य एंजाइम्स के साथ मिलकर भोजन को जल्दी पचाने से सहायक होता है और पेट की क्रियाओं में बहुत ही प्रभावी ढंग से अपना कार्य करता है। बेहतर पाचन तंत्र और भोजन के सही तरीके से पाचन से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि यह मोटापे को कम करने में भी प्रभावी भूमिका निभाता है।
अंजीर के गुण ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड से भरपूर (Figs contain omega 3 and omega 6 fatty acids)
अंजीर में ओमेगा3 और ओमेगा6 फैटी एसिड की भी मात्रा पाई जाती है जो न केवल दिल की सेहत के लिए लाभदायक हैं बल्कि सम्पूर्ण शरीर की सेहत को भी बेहतर बनाने के लिए प्रभावी है। इनके सेवन से शरीर में जमी वसा तेजी से पिघलती है और शरीर का वजन कम होता है। ये फैटी एसिड वेट लॉस के लिए प्राथमिक रूप से मदद करते हैं। अंजीर के सेवन से आप अपने वजन को संतुलित आहार और एक्सरसाइज की सहायता से शीघ्र ही कम कर सकते हैं।
अंजीर के लाभ, अंजीर में मौजूद पोषक तत्व (Dried figs benefits, Other nutrients in fig)
अंजीर कैल्शियम से भरपूर होने के साथ साथ ज़रूरी विटामिन्स और मिनरल्स जैसे विटामिन ए व बी के साथ मैंगनीशियम, कॉपर, आयरन, फॉस्फोरस, मैंगनीज और पोटेशियम का भी अच्छा स्रोत होता है। यह हमारे शरीर के मेटाबोलिस्म को बेहतर रखने के साथ साथ शरीर की सेहत का भी खास ध्यानरखते हैं। अंजीर में उपस्थित आयरन और कैल्शियम आदि रक्त की कमी से होने वाले रोग एनीमिया और हड्डियों से संबन्धित रोगों से शरीर की रक्षा करते हैं। अंजीर में एंटीओक्सीडेंट भी भरपूर पाये जाते हैं जो त्वचा के लिए बहुत लाभकारी हैं। यह त्वचा को लंबे समय तक जवां और स्वस्थ बनाए रखते हैं, यह चेहरे पर पड़ने वाली महीन रेखाओं, झुर्रियों और डार्क सर्कल्स आदि से भी लड़ते हुये त्वचा की सुंदरता को बरकरार रखते हैं।
वजन कम करने के लिए कितनी मात्रा में करें अंजीर का सेवन (Include figs in your diet, but watch the portion closely)
अंजीर में मौजूद गुणों पर चर्चा करने के बाद हम इस बात पर चर्च करते हैं की कैसे अंजीर को अपने आहार में शामिल करने से यह आपके वेट लॉस में मदद करता है?
वेट लॉस के लिए अंजीर का सेवन करने के पहले इस बात पर भी विशेष रूप से ध्यान देना ज़रूरी है कि, यह फल कम कैलोरी वाला फल नहीं है बल्कि इसके एक फल में लगभग 47 कैलोरी पाई जाती है, इसीलिए अंजीर का सेवन करने के पहले इस बात को निश्चित कर लें कि आपको एक बार में या दिन में कितनी मात्रा में इस लाभकारी फल का सेवन करना है।
अंजीर को इसकी भूख मिटाने और पर्याप्त पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से एक लाभदायक फल माना जाता है जो वजन कम करने में भी सहायक है। इसमें मौजूद प्राकृतिक मिठास होने की वजह से आप इसे मीठे की जगह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप वेट लॉस के लिए डाइट ले रहे हैं तो अपने शरीर में शुगर लेवल को संतुलित रखने में भी यह आपकी मदद करेगा। कैलोरी में थोड़ा अधिक होने की वजह से इसे लेने के पहले इसकी मात्रा पर विशेष ध्यान दें। अन्य फलों की अपेक्षा इसकी मात्रा कम ही रखना बेहतर होता है।
मोटापा घटाने के लिए अंजीर का सेवन किस तरह करें? (How to eat figs for weight loss)
वजन कम करने के लिए आप साबुत अंजीर के फल का सेवन कर सकते हैं। सूखे फल की बजाय ताज़े या फ्रेश फल का सेवन करना ज़्यादा लाभदायक होता है। अगर आपके पास ताजे अंजीर मौजूद नहीं है तो आप इनके सूखे फलों को भी खा सकते हैं। इसके सेवन के बाद पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी बहुत ज़रूरी है। पानी के साथ अंजीर का सेवन करने से अंजीर में मौजूद पाचक रेशे पानी के साथ पेट में जाकर भूख के अहसास को लंबे समय तक दूर रखते हैं। हल्की भूख के समय आप इसके ताजे या सूखे फलों की अल्प मात्रा का सेवन तली भुनी चीजों की जगह करें। वजन कम करने के लिए चीनी या मीठे पदार्थों की जगह अंजीर का सेवन करना सबसे बेहतर होता है। अंजीर के सूखे फलों का सेवन पानी के साथ करने पर उसकी मिठास अपने आप बढ़ जाती है और आपकी भूख भी कम होती है।
अंजीर के सेवन का सही तरीका व समय (The right time to eat figs for weight loss/ How to eat anjeer for benefits)
अगर आप वजन कम करने के लिए अंजीर का सेवन कम कर रहे हैं तो इस बात को कभी न भूलें कि, इसमें मौजूद कैलोरी की मात्रा कम नहीं होती, इसमें उपस्थित कैलोरी आपके डाइट प्लान को खराब कर सकती है इसीलिए अंजीर की मात्रा का खास ध्यान रखते हुये इसका सेवान्न करें। जब तब भूख लाग्ने पर इसे न खाएं, बल्कि वेट लॉस की प्रक्रिया को सुचारु रखने के लिए एक नियमित समय पर संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करें। यह लंबे समय तक आपको भूख से अहसास से दूर रखता है।
वजन कम करने के लिए आप निश्चित तौर पर एक्सरसाइज भी कर रहे होंगे, तो एक्सरसाइज करने के आधे घंटे पहले ही इसका सेवन कर लें, इसके बाद एक्सरसाइज करें।
इसके अलावा आप अपने आहार में भी अंजीर को नियमित रूप में शामिल कर सकते हैं लेकिन इसे अपने रात के भोजन या डिनर की जगह बिल्कुल न रखें। हाइ कैलोरी वाला होने की वजह से यह रात के समय पचाने में थोड़ा मुश्किल हो सकता है इसीलिए दिन के वक़्त ही इसका सेवन करें। यह आपके मेटाबोलिस्म को बढ़ाकर आपके वेट लॉस की प्रक्रिया को भी तेज करता है।
अब आप इस आर्टिकल की मदद से समझ गए होंगे की अंजीर जैसे फायदेमंद फल के सेवन का सही और उचित तरीका क्या है जिसकी मदद से आसानी और तुरंत वेट कम किया जा सके।
Tuesday, January 10, 2017
health
weight loss
निजी जीवन में कुछ छोटे परिवर्तन कर जिद्दी मोटापे को गायब करें
निजी जीवन में कुछ छोटे परिवर्तन कर जिद्दी मोटापे को गायब करें
आप बार-बार बड़े ही जोश के साथ अपना वजन कम करने का प्रयास करते है। इसके लिए आप अपना काफी सारा समय उर्जा और पैसे तक खत्म कर देते पर ये अडियल और जिद्दी मोटापे के जाने से पहले ही आप अपना जोश गवा हार मान कर इसे अपने हाल पर छोड़ देते है। अगर आप के साथ भी यही हो रहा है तो आप को इस जिद्दी मोटापे को घटाने के तरीको पर एक बार फिर से मंथन की जरूरत है क्योकि अधिकतर लोग अपना मोटापा घटाने के लिए कसरत पर ही जोर देते है और कुछ पोषक तत्वों की गलतियों से अपने वजन घटाने के अंतिम लक्ष्य तक नही पहुच पाते जिस कारण उन्हें मनचाहा परिणाम सही वक़्त पर नही प्राप्त होता है और वे उम्मीद खोने लगते है हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिनको सही ढंग से लागु कर जीवन में आप जल्द ही उम्मीद से दुगना परिणाम पा सकते है। आपको अपनी जीवन शैली और आहार में छोटे छोटे परिवर्तन करने होंगे जिनके परिणामस्वरुप ये अडियल और जिद्दी मोटापा आप से काफी दूर होगा।

निचे दिए परिवर्तनो को सकारात्मक सोच के साथ सही ढंग से लागु करें।
परिवर्तन 1: आप जब भी और जितनी बार भी भोजन लें सलाद के बिना भोजन ना करें। सलाद में कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों को शामिल कर आपने मोटापे को नियंत्रित कर सकते है। इसके अलावा जब आप सलाद ग्रहण करते है तो लम्बे समय तक अपने आप को पेट से फुल महसूस करते है इसलिए इस छोटे परिवर्तन को झटपट शामिल कर लीजिये।
परिवर्तन 2: अपने रात के और दोपहर के भोजन में सब्जियों से बने सूप शामिल करें। सूप के एक कटोरे को आप सब्जियों से भरा कटोरा ही समझिये जो पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट के मेजबान होते हैं। सूप के शामिल होने से जहा सब्जियों के विटामिनों और प्रोटीन के सेवन में मदद मिलेगी वही अपका पाचन तंत्र भी दूरुशत रहेगा। अगर आप रोज सूप शामिल नही कर सकते तो उस दिन आप बदलाव के लिए सब्जियों के रस शामिल कर ले जो फाइबर के अच्छे स्रोत होते है।
परिवर्तन 3 : हरी चाय अपने रस प्रक्रिया बढ़ाने के गुणों की वजह से दुनिया भर में अपना नाम कमा चुकी है इसलिए अगर आप अडियल और जिद्दी मोटापे पर प्रभावी तरीके से काम करना चाहते है तो हरी चाय को अपनी दिनचर्या में शामिल करना कभी न भूले। हरी चाय की एंटीऑक्सीडेंट बिना व्यायाम कैलोरी में कटौती लाने के साथ आपको ऊर्जावान बनाये रखने में मदद करता है। हरी चाय पीने से आप हाइड्रेटेड रहते है जिस वजह से आप लम्बे समय तक बिना भूख लगे बाहर काम कर सकते है।

परिवर्तन 4: फलों के रस की जगह फलों का सेवन बेहतर विकल्प हो सकता है। फलों का सेवन करने से आपको लम्बे समय तक भूख का अहसास नही होता। वही जब आप फलों के निचोड़ कर उसका रस बनाते है उसके कई पोषक तत्वों को आप खो देते है और रस मे चीनी का उपयोग आपके मोटापे को कम करने की सारी मेहनत पर पानी फेर देता है इसलिए जहा तक हो सके आप फलों का सेवन सबूत रूप से करे। मौसमी रसदार फलों के सेवन को अत्याधिक तजरीह दें। पैक रस से दुरी आपको कम समय में फैट बर्न कर उचित शेप देता है।
परिवर्तन 5: भोजन बनाते वक़्त हमेशा तेल की मात्रा कम ही रखें। तेल के 3-4 चम्मच व्यक्ति के प्रतिदिन की आवश्यकता को पूर्ण कर देते है। तेल हृदय रोग और कोलेस्ट्रॉल की वृद्धि के लिए ठीक होता है पर अगर आप चरबी उतराने की कोशिश कर रहे है तो अधिक तेल आप की उम्मीदो पर पानी फेर सकता है इससे दूर रहकर भी अपने वजन घटाने के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकते है।
परिवर्तन 6: नाश्ते में नट्स लें। नट्स और सूखे मेवे आपको बड़े मजे के साथ स्वस्थ जीवन प्रदान करते है। ये पदार्थ प्रोटीन, फाइबर, वसा, विटामिन और खनिज के प्राकृतिक स्त्रोत होते है इसलिए जब आप बाहर जाए इन्हे आप साथ अवश्य रखे अधिक भूख महसूस होने और भोजन के बीच स्नैक्स के रूप में लेने से जहा अनावश्क भूख काबू रहती है वही मोटापे को कम करने की कोशिश में भी आवश्यक पोषक तत्वों की कमी नही होती।
परिवर्तन 7: मोटापे के खिलाफ लड़ रहे लोगो को लिए सफेद चीनी किसी जहर से कम नही साबित होती इसलिए अगर संभव हो तो अपने आहार से सफेद चीनी गायब कर दे। खजूर, अंजीर जैसे सूखे फल प्रक्रति में पाए जाते है जो आपकी मीठे की तृष्णा को समाप्त कर सकते है। कोला और सफेद चीनी से बने खाद्य पदार्थो आपकी असामयिक भूख में वृद्धि करते है इसलिए जब कभी अपने दोस्तों के साथ बाहर जाए या किसी पार्टी में हो शीतल पेय और चीनी से बनी मिठाइयों से अधिक से अधिक बचनें की कोशिश करें।
परिवर्तन 8: जब तक अडियल मोटापा आपका पीछा न छोड़ दे तब तक आप हर दिन हाइड्रेटेड रहने का पूरा प्रयत्न करें। आप दिन की सुबह और रात होने तक दिन भर 8 से 10 गिलास पानी पीना सुनिश्चित करें। उचित मात्र में पानी पीने से ये प्रभावी तारीके से विषाक्त पदार्थो को हमारे शरीर से बाहर निकालता है इसके अलावा ये मांसपेशियों के निर्माण वसा को जलाने के लिए मेटाबालिज़्म को गति प्रदान करता है जिससे हम कम समय अधिक वसा से छुटकारा पा सकते है।
परिवर्तन 9: अगर आप को लगता है जिद्दी मोटापे के लिए कम कैलोरी आहार का हताश प्रयास पहले भी कर चुके है तो अब आपको अपने भोजन को तोड़ने की कला सीखनी होगी। आप कम कैलोरी वाले आहार का चयन हरघंटे 2 के बीच में कर सकते है। कम कैलोरी वाले भोजन को गलत तरीके से लेने पर आसमान छू रहे। मोटापे के ऊपर काबु पाना मुश्किल हो जायेगा थोड़े अन्तराल में कम कैलोरी वाले भोजन या नट्स लेने से भूख पर लगाम रहती है। कम कैलोरी वाले भोजन के साथ मेटाबालिज़्म को गति देने वाले आहार भी शामिल करना चाहिए इसलिए इस बार आपको सख्ती से आपने डाइट प्लान को लागु करना पड़ेगा।
परिवर्तन 10: आप एक समय भोजन करते हुए अनाज का मिश्रण वाले खाद्य वस्तुवो से दूर रहे या फिर मिश्रण में से किसी एक का ही चुनाव करें। उदाहरण के तौर पर रोटी दाल या चावल में किसी एक का ही चुनाव करे दोनों का मिश्रण कभी न करे।

परिवर्तन 11: साबुत अनाज में बदलाव करें। उच्च फाइबर सामग्री वाले अनाज और ब्रेड में बदलाव कर आप ब्राउन ब्रेड और ब्राउन चावल को अपने अनाज में शामिल कर सकते है जो लम्बे समय तो आपकी बॉडी को फुल रखने के साथ-साथ फाइबर की खपत को बढ़ाते है जिस वजह से वजन घटाने में मदद मिलेगी।
परिवर्तन 12: आप अपने भोजन में ये छोटे-छोटे परिवर्तन मोटापे से छुटकारा पाने के लिए तो लागू कर सकते है पर बिना जीवन शैली में परिवर्तन लाये मोटापे पर विजय हासिल नही की जा सकती इसलिए अपने दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों में कुछ साधारण परिवर्तन कर आप इन पर प्रभावी ढंग से हमेश के लिए छुटकारा पा सकते है।
निचे दिए परिवर्तनो को सकारात्मक सोच के साथ सही ढंग से लागु करें।
परिवर्तन 1: आप जब भी और जितनी बार भी भोजन लें सलाद के बिना भोजन ना करें। सलाद में कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों को शामिल कर आपने मोटापे को नियंत्रित कर सकते है। इसके अलावा जब आप सलाद ग्रहण करते है तो लम्बे समय तक अपने आप को पेट से फुल महसूस करते है इसलिए इस छोटे परिवर्तन को झटपट शामिल कर लीजिये।
परिवर्तन 2: अपने रात के और दोपहर के भोजन में सब्जियों से बने सूप शामिल करें। सूप के एक कटोरे को आप सब्जियों से भरा कटोरा ही समझिये जो पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट के मेजबान होते हैं। सूप के शामिल होने से जहा सब्जियों के विटामिनों और प्रोटीन के सेवन में मदद मिलेगी वही अपका पाचन तंत्र भी दूरुशत रहेगा। अगर आप रोज सूप शामिल नही कर सकते तो उस दिन आप बदलाव के लिए सब्जियों के रस शामिल कर ले जो फाइबर के अच्छे स्रोत होते है।
परिवर्तन 3 : हरी चाय अपने रस प्रक्रिया बढ़ाने के गुणों की वजह से दुनिया भर में अपना नाम कमा चुकी है इसलिए अगर आप अडियल और जिद्दी मोटापे पर प्रभावी तरीके से काम करना चाहते है तो हरी चाय को अपनी दिनचर्या में शामिल करना कभी न भूले। हरी चाय की एंटीऑक्सीडेंट बिना व्यायाम कैलोरी में कटौती लाने के साथ आपको ऊर्जावान बनाये रखने में मदद करता है। हरी चाय पीने से आप हाइड्रेटेड रहते है जिस वजह से आप लम्बे समय तक बिना भूख लगे बाहर काम कर सकते है।
परिवर्तन 4: फलों के रस की जगह फलों का सेवन बेहतर विकल्प हो सकता है। फलों का सेवन करने से आपको लम्बे समय तक भूख का अहसास नही होता। वही जब आप फलों के निचोड़ कर उसका रस बनाते है उसके कई पोषक तत्वों को आप खो देते है और रस मे चीनी का उपयोग आपके मोटापे को कम करने की सारी मेहनत पर पानी फेर देता है इसलिए जहा तक हो सके आप फलों का सेवन सबूत रूप से करे। मौसमी रसदार फलों के सेवन को अत्याधिक तजरीह दें। पैक रस से दुरी आपको कम समय में फैट बर्न कर उचित शेप देता है।
परिवर्तन 5: भोजन बनाते वक़्त हमेशा तेल की मात्रा कम ही रखें। तेल के 3-4 चम्मच व्यक्ति के प्रतिदिन की आवश्यकता को पूर्ण कर देते है। तेल हृदय रोग और कोलेस्ट्रॉल की वृद्धि के लिए ठीक होता है पर अगर आप चरबी उतराने की कोशिश कर रहे है तो अधिक तेल आप की उम्मीदो पर पानी फेर सकता है इससे दूर रहकर भी अपने वजन घटाने के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकते है।
परिवर्तन 6: नाश्ते में नट्स लें। नट्स और सूखे मेवे आपको बड़े मजे के साथ स्वस्थ जीवन प्रदान करते है। ये पदार्थ प्रोटीन, फाइबर, वसा, विटामिन और खनिज के प्राकृतिक स्त्रोत होते है इसलिए जब आप बाहर जाए इन्हे आप साथ अवश्य रखे अधिक भूख महसूस होने और भोजन के बीच स्नैक्स के रूप में लेने से जहा अनावश्क भूख काबू रहती है वही मोटापे को कम करने की कोशिश में भी आवश्यक पोषक तत्वों की कमी नही होती।
परिवर्तन 7: मोटापे के खिलाफ लड़ रहे लोगो को लिए सफेद चीनी किसी जहर से कम नही साबित होती इसलिए अगर संभव हो तो अपने आहार से सफेद चीनी गायब कर दे। खजूर, अंजीर जैसे सूखे फल प्रक्रति में पाए जाते है जो आपकी मीठे की तृष्णा को समाप्त कर सकते है। कोला और सफेद चीनी से बने खाद्य पदार्थो आपकी असामयिक भूख में वृद्धि करते है इसलिए जब कभी अपने दोस्तों के साथ बाहर जाए या किसी पार्टी में हो शीतल पेय और चीनी से बनी मिठाइयों से अधिक से अधिक बचनें की कोशिश करें।
परिवर्तन 8: जब तक अडियल मोटापा आपका पीछा न छोड़ दे तब तक आप हर दिन हाइड्रेटेड रहने का पूरा प्रयत्न करें। आप दिन की सुबह और रात होने तक दिन भर 8 से 10 गिलास पानी पीना सुनिश्चित करें। उचित मात्र में पानी पीने से ये प्रभावी तारीके से विषाक्त पदार्थो को हमारे शरीर से बाहर निकालता है इसके अलावा ये मांसपेशियों के निर्माण वसा को जलाने के लिए मेटाबालिज़्म को गति प्रदान करता है जिससे हम कम समय अधिक वसा से छुटकारा पा सकते है।
परिवर्तन 9: अगर आप को लगता है जिद्दी मोटापे के लिए कम कैलोरी आहार का हताश प्रयास पहले भी कर चुके है तो अब आपको अपने भोजन को तोड़ने की कला सीखनी होगी। आप कम कैलोरी वाले आहार का चयन हरघंटे 2 के बीच में कर सकते है। कम कैलोरी वाले भोजन को गलत तरीके से लेने पर आसमान छू रहे। मोटापे के ऊपर काबु पाना मुश्किल हो जायेगा थोड़े अन्तराल में कम कैलोरी वाले भोजन या नट्स लेने से भूख पर लगाम रहती है। कम कैलोरी वाले भोजन के साथ मेटाबालिज़्म को गति देने वाले आहार भी शामिल करना चाहिए इसलिए इस बार आपको सख्ती से आपने डाइट प्लान को लागु करना पड़ेगा।
परिवर्तन 10: आप एक समय भोजन करते हुए अनाज का मिश्रण वाले खाद्य वस्तुवो से दूर रहे या फिर मिश्रण में से किसी एक का ही चुनाव करें। उदाहरण के तौर पर रोटी दाल या चावल में किसी एक का ही चुनाव करे दोनों का मिश्रण कभी न करे।
परिवर्तन 11: साबुत अनाज में बदलाव करें। उच्च फाइबर सामग्री वाले अनाज और ब्रेड में बदलाव कर आप ब्राउन ब्रेड और ब्राउन चावल को अपने अनाज में शामिल कर सकते है जो लम्बे समय तो आपकी बॉडी को फुल रखने के साथ-साथ फाइबर की खपत को बढ़ाते है जिस वजह से वजन घटाने में मदद मिलेगी।
परिवर्तन 12: आप अपने भोजन में ये छोटे-छोटे परिवर्तन मोटापे से छुटकारा पाने के लिए तो लागू कर सकते है पर बिना जीवन शैली में परिवर्तन लाये मोटापे पर विजय हासिल नही की जा सकती इसलिए अपने दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों में कुछ साधारण परिवर्तन कर आप इन पर प्रभावी ढंग से हमेश के लिए छुटकारा पा सकते है।
- 1 किसी बिल्डिंग या दफ्तर में जाने के लिए लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का प्रयोग करें।
- 2 लगातार बैठने की जगह पर आप थोड़े-थोड़े अंतराल पर घूम कर सारा दिन बैठने के दिनचर्या में परिवर्तन ला सकते है।
- 3 फोन / मोबाइल पर चलते-चलते बात करें। अगर जगह कम है तो आप एक जगह के इर्द गिर्द घूम सकते है।
- 4 नजदीक की जगह जाने के लिए पद यात्रा का ही चुनाव करे।
- 5 अगर आप अधिक चलना चाहते है तो निश्चित तय जगह से थोड़ी दुरी पर कार पार्क करें
